सरकार ने इन्हें बनाया LIC का अंतरिम चेयरमैन, जानिए अभी क्या संभालते हैं जिम्मेदारी

Updated on 12-03-2023 06:55 PM
नई दिल्ली : देश की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के चेयरमैन बदलने वाले हैं। सरकार ने सिद्धार्थ मोहंती (Siddhartha Mohanty) को एलआईसी का अंतरिम चेयरमैन नियुक्त किया है। मोहंती 14 मार्च से तीन महीने के लिए एलआईसी के चेयरमैन रहेंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार मौजूदा चैयरमैन एमआर कुमार (MR Kumar) का कार्यकाल नहीं बढ़ाया गया है। मोहंती इस समय एलआईसी के एमडी और सीईओ हैं। वे फरवरी 2021 में एलआई के एमडी नियुक्त हुए थे। मोहंती 30 जून को रिटायर होने वाले हैं।

एलआईसी ने दी यह जानकारी

एक स्टॉक मार्केट फाइलिंग में एलआईसी ने कहा, 'सेबी रेगुलेशंस 2015 के रेगुलेशन 30 के नियमों के तहत मंगलम रामासुब्रम्यम कुमार की अवधि एलआईसी के चेयरमैन के रूप में समाप्त हो रही है। उनकी सेवा 13 मार्च 2023 को समाप्त हो जाएगी। अब सिद्धार्थ मोहंती को एमडी के साथ ही तीन महीनों के लिए एलआईसी के अंतरिम चेयरमैन का पदभार भी सौंपा जाता है। मोहंती 14 मार्च से एलआईसी के चेयरमैन होंगे।'

दुनिया की 5वीं बड़ी बीमा कंपनी है एलआईसी


वर्तमान में बिष्णु चरण पटनायक, आईपे मिनी, सिद्धार्थ मोहंती और राज कुमार एललआईसी के एमडी हैं। एलआईसी देश की सबसे बड़ी जीवन बीमाकर्ता और दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी है।

600 रुपये के करीब है शेयर


एलआईसी का शेयर शुक्रवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर 0.49 फीसदी या 2.95 रुपये की गिरावट के साथ 595.55 रुपये पर बंद हुआ था। इस शेयर का 52 हफ्ते का उच्च स्तर 920 रुपये है। वहीं, 52 हफ्ते का निम्न स्तर 566 रुपये है। शुक्रवार को बीएसई पर एलआईसी का मार्केट कैप 3,76,685 करोड़ रुपये था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.