शासन की महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में गेम चेंजर साबित हो रही

Updated on 20-12-2024 01:00 PM

राजनांदगांव। शासन की महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में गेम चेंजर साबित हो रही है। यह योजना महिलाओं को आर्थिक दृष्टि से सशक्त बनाने के साथ ही उनके लिए प्रेरणा, प्रोत्साहन एवं आत्मनिर्भरता की बानगी है।

जिले में महतारी वंदन योजना का असर प्रभावी, सकारात्मक एवं सुकुन देने वाली है। महतारी वंदन योजना के तहत प्रतिमाह महिलाओं के खाते में 1000 रूपए की राशि प्राप्त हो रही है, जिससे उनमें खुशी और उत्साह है। डोंगरगढ़ निवासी श्रीमती सकुन दोहतरे जनदर्शन में शामिल होने कलेक्टोरेट पहुंची थी।

उन्होंने बताया कि वह गृहिणी है और उन्हें प्रतिमाह महतारी वंदन योजना की राशि प्राप्त हो रही है और वे इस राशि की बचत कर रही हैं।

डोंगरगढ़ निवासी श्रीमती सरिता साहू ने बताया कि वह गृहिणी हंै और प्रतिमाह इस योजना के तहत प्राप्त राशि को अपनी बेटी के नाम से पोस्ट ऑफिस में जमा कर रही है।

राजनांदगांव की वार्ड नंबर 1 नवागांव की श्रीमती सरिता यादव ने बताया कि वे स्वसहायता समूह से जुड़कर कार्य कर रही हैं और उन्हें इस योजना से आर्थिक मदद मिल रही है।

वे इस राशि को भविष्य के लिए बचत कर रही हंै। सभी महिलाओं ने महतारी वंदन योजना एवं सहायता के लिए मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय को तहे दिल से धन्यवाद दिया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.