मैत्री बाग में आयोजित भव्य फ्लावर शो का हुआ उदघाटन

Updated on 02-02-2025 01:07 PM

भिलाई। महिला समाज की अध्यक्ष त्रिपर्णा दासगुप्ता ने किया शुभारंभ भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवाएं विभाग के उद्यानिकी अनुभाग द्वारा, प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजित फ्लावर शो-2025 का उद्घाटन शनिवार 01 फरवरी को मैत्री बाग के मोमबत्ती गार्डन में मुख्य अतिथि भिलाई महिला समाज की अध्यक्षा श्रीमती त्रिपर्णा दासगुप्ता ने संध्या 4 बजे किया। इस अवसर पर भिलाई महिला समाज की अतिरिक्त उपाध्यक्ष श्रीमती प्रणोती मुखोपाध्याय, तिरिक्त उपाध्यक्ष श्रीमती मौली चक्रवर्ती, अतिरिक्त उपाध्यक्ष श्रीमती आशा तमर, अतिरिक्त उपाध्यक्ष श्रीमती मीरा पंडा तथा अतिरिक्त उपाध्यक्ष श्रीमती पूनम कुमारी सहित भिलाई महिला समाज की अन्य सदस्य महिलाएं उपस्थित थी।

इसके अतिरिक्त मुख्य महाप्रबंधक टीएसडी एवं सीएसआर उत्पल दत्ता, महाप्रबंधक नगर सेवाएं विष्णु कुमार पाठक, महाप्रबंधक नगर सेवाएं के के यादव, महाप्रबंधक उद्यानिकी डॉ एन के जैन, उप महाप्रबंधक आर गर्ग सहित उद्यानिकी विभाग और नगर सेवाएं विभाग के अधिकारीगण भी उपस्थित थे। इस फ्लावर शो के लिये वृहद पैमाने पर तैयारियां की गई थी। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने फ्लावर शो का अवलोकन किया और रंगोली तथा गमले में लगे पौधों की प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने फ्लावर शो में आयोजित स्टॉल और मोमबत्ती उद्यान का अवलोकन किया।

फ्लावर शो के तहत विभिन्न श्रेणियों में आयोजित प्रतियोगिताओं में प्रकृति और पर्यावरण प्रेमियों ने भाग लिया। जिनके अंतर्गत आवासीय व शालेय श्रेणियों में विभिन्न प्रकार के पुष्प, गमलों में लगे केक्टस, बोनसाई, क्रोटन, फोलियेज, फर्न, सेवंती, डहलिया, गुलाब, औषधीय वनस्पति एवं मौसमी पौधों इलायची, दालचीनी, हल्दी, अदरक आदि प्रदर्शित किया गया है। बीएसपी कर्मियों के घर के बगीचों से विशेष सब्जियों व फलों का प्रदर्शन उपस्थित अतिथियों एवं जन समुदाय के समक्ष किया गया। इसके अलावा रंगोली का आयोजन भी किया गया। पुष्प प्रदर्शनी-2025 के दूसरे दिन फल, सब्जियों और कट फ्लावर तथा फलों से बनी रंगोली का प्रदर्शन किया जाएगा।

फ्लावर शो-2025 को सफल बनाने एवं भव्यता प्रदान करने हेतु प्रबंधन द्वारा, मैत्री बाग में रंग-रोगन सहित अन्य आवश्यक तैयारियां भी व्यापक स्तर पर की गई थी। मैत्री बाग के मोमबत्ती गार्डन की साज-सज्जा सहित बागवानी से संबंधित स्टॉल आकर्षण का केन्द्र रहे। यहाँ 100 से भी अधिक स्टाल लगाये गए थे, जिनमें वन विभाग, उद्यानिकी विभाग, नगर निगम और पर्यावरण विभाग के साथ विभिन्न नर्सरियों, उद्यानिकी और कृषि से संबंधित सामग्री का विक्रय करने वाले लोगों के स्टॉल भी लगे हुए है। ये सभी स्टॉल नि:शुल्क है। पुष्प प्रदर्शनी के प्रथम दिन मैत्री बाग में दर्शकों की काफी संख्या नजऱ आयी, जो पुष्प प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग ले रही थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.