दो दलों में बंटा हाथियों का दल:18 किसानों की फसलों को रौंदा, घर भी तोड़े;ठंड में घर से बाहर रात गुजारने को मजबूर लोग

Updated on 10-12-2022 07:15 PM

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले में भालुओं के बाद अब हाथियों की दहशत है। मरवाही वनमंडल में 43 हाथियों के दल ने उत्पात मचा रखा है। शुक्रवार को हाथियों ने किसानों की फसलों को रौंद दिया, वहीं घरों को भी नुकसान पहुंचाया है। वन विभाग की मुश्किल ये है कि हाथी दो दलों में बंट गए हैं। वहीं गांव के आसपास हाथियों का दल होने से गांववाले दहशत में हैं और रतजगा करने को मजबूर हैं।

ग्रामीण कड़ाके की ठंड में हाथियों के डर से घर से बाहर निकलकर रात गुजार रहे हैं। लोग मशाल जलाकर हाथियों से बचने का उपाय कर रहे हैं। मरवाही वनमंडल के डीएफओ सत्यदेव शर्मा लोगों को हाथियों के नजदीक नहीं जाने की सलाह दे रहे हैं। साथ ही हाथी मित्र दल और वनकर्मियों के मदद से हाथियों की मूवमेंट पर नजर रखी जा रही है। DFO सत्यदेव शर्मा ने बताया कि जनवरी 2022 से अब तक हाथियों के हमले में अलग-अलग जगहों पर 7 लोगों की जान जा चुकी है।

21 फरवरी को ग्राम कटरा में राम प्रसाद, 20 मार्च को रूमगा में 10 वर्षीय छोटी धनुहार, 24 मार्च को परासी में धनिया बाई, 10 जून को माला डांड़ में बादिराम पनिका, 11 जून को कटरा में रामधन मार्को, 20 अगस्त को कुम्हारी में अशोक सिंह धनुहार और 6 दिसंबर को दमदम इलाके के कन्चोथीपारा में जानकी बाई की मौत हो चुकी है।

फिलहाल 40 हाथियों का दल मरवाही रेंज में मौजूद है, तो वहीं 3 हाथियों के दल ने कोरिया जिला में प्रवेश किया है। दल में दर्जन भर शावक और 10 से अधिक दंतैल हाथी भी शामिल हैं। हाथियों के दल में दर्जनभर शावक होने के कारण ही हाथी काफी आक्रामक हो जाते हैं। शावकों की सुरक्षा के लिए वे किसी पर भी हमला करने से नहीं चूकते। खासतौर पर दंतैल हाथी बहुत अधिक आक्रामक होते हैं, जिनसे लोगों की जान-माल को खतरा बना रहता है। हाथियों ने इन दो दिनों में 18 किसानों की फसल को नुकसान पहुंचाया है, जिसका आकलन किया जा रहा है।

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में लगातार हाथियों का आतंक रहा है। अगस्त के महीने में भी मरवाही वन मंडल में दंतैल हाथियों ने ग्रामीण अशोक सिंह धनुहार को कुचलकर मार डाला था। वहीं दर्जनों किसानों की फसल को रौंद दिया था। हाथियों की दहशत के कारण कई लोग अपना घर छोड़कर दूसरे गांव भी चले गए थे। उस वक्त 3 तरफ से हाथियों के दल ने जिले को घेर लिया था। 22 हाथियों का दल कोरबा जिले से गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले की सीमा पर पहुंचा था। इनमें से एक हाथी पहले ही अपने दल से भटक गया था। वो कोरबा जिले के पसान के चंद्रोटी गांव पहुंच गया था। यहां इस हाथी ने एक ग्रामीण युवक को कुचलकर मार दिया था। इसके बाद से वो मरवाही वनमंडल के नाका गांव में विचरण कर रहा था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
बीजापुर।- भैरमगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत बिरियाभूमि के आश्रित ग्राम जारामोंगिया में जल जीवन मिशन के तहत हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने की दिशा में उल्लेखनीय सफलता मिली है।…
 06 August 2026
जशपुरनगर। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में श्री रामलला दर्शन योजना के तहत श्रद्धालुओं को अयोध्या में प्रभु श्री रामलला  जी का निःशुल्क दर्शन कराया जा रहा है। इसी…
 06 August 2026
जशपुरनगर। कलेक्टर  रोहित व्यास ने सोमवार को साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेकर आश्रम छात्रावास के लिए बनाए गए सभी नोडल अधिकारियों से  निरीक्षण के संबंध में जानकारी ली।उन्होंने कहा…
 06 August 2026
जशपुरनगर। सीईओ जिला पंचायत  अभिषेक कुमार ने विगत दिवस 4 अगस्त को विभिन्न ग्राम पंचायतों का आकस्मिक निरीक्षण किया और विकास कार्यों की जानकारी ली।उन्होंने निरीक्षण के दौरान स्वच्छ भारत…
 06 August 2026
जशपुरनगर। कलेक्टर  रोहित व्यास ने आज  कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में महिला एवं बाल विकास विभाग के  पोषण पुनर्वास केंद्र (छ.त्.ब्) को डिजिटल किए जाने के संबंध में समीक्षा बैठक ली। इस…
 06 August 2026
कोरबा।  जिले के पोड़ी बहार निवासी बी.एससी. माइक्रोबायोलॉजी द्वितीय वर्ष के छात्र  ऋषभ जैन के लिए कॉलेज जाना और दैनिक कार्यों के लिए घर से बाहर निकलना किसी चुनौती से…
 06 August 2026
कोरबा।तेज बारिश, कीचड़ भरे रास्ते और दुर्गम पहाड़ी इलाका... लेकिन इन सबके बीच कलेक्टर  कुणाल दुदावत पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के दूरस्थ ग्राम समेलीभांठा स्थित विशेष पिछड़ी जनजाति बिरहोर बस्ती पहुँचे।…
 06 August 2026
कोरबा। जिले के दूरस्थ एवं वनांचल क्षेत्रों में संचालित निर्माणाधीन परियोजनाओं की जमीनी स्थिति जानने कलेक्टर  कुणाल दुदावत आज पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के विभिन्न स्थानों का मैदानी निरीक्षण किया। उन्होंने…
 06 August 2026
कोरबा।कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लमना का निरीक्षण कर शैक्षणिक व्यवस्था, अधोसंरचना, निर्माणाधीन कार्यों तथा विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं…
Advt.