एएसआई पर हेड कांस्टेबल ने किया जानलेवा हमला...

Updated on 19-06-2023 09:33 PM

दुर्ग । जिले में पुलिस विभाग में एक एएसआई पर हेड कांस्टेबल और उसके बेटों ने जानलेवा हमला किया गया। बताया जा रहा हैं कि पुलिस दो कांस्टेबल के प्रमोशन की बकरा पार्टी में ये खूनी वारदात हुई हैं।

यहां किसी बात को लेकर पुलिस जवानों में विवाद हो गया। इस दौरान एएसआई के बीच बचाव कर समझौता कराने का प्रयास किया गया। लेकिन इसी बीच शराब के नशे में धुत्त हेड कांस्टेबल ने अपने बेटों को घटना की जानकारी देकर मौके पर बुलवा कर जमकर मारपीट किया गया।

घटना में घायल एएसआई और दो अन्य जवानों को भिलाई के अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। वही इस घटना की जानकारी के बाद एसपी ने मारपीट करने वाले हेड कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया हैं।

जानकारी के मुताबिक भिलाई नगर थाने में प्रमोशन पाकर हवलदार बने दो सिपाहियों ने अपने सहकर्मियों के लिए बकरा पार्टी का आयोजन किया गया था।इस पार्टी के लिए बकायदा वॉट्सऐप ग्रुप में निमंत्रण डाला गया, जिस ग्रुप में पार्टी का मैसेज डाला गया था उसमें नगपुरा चौकी में पदस्थ हेड कांस्टेबल यशवंत ठाकुर भी हैं।

बताया जा रहा हैं कि पार्टी जयंती स्टेडियम के पास स्थित जंगलनुमा स्थान में रखी गई थी। वहीं पर बकरा बना और पुलिस जवानों के लिए शराब की भी व्यवस्था की गयी थी। पार्टी का मैसेज देखकर हेड कांस्टेबल यशवंत ठाकुर भी वहां पहुंच हुआ था। पार्टी में शामिल पुलिस जवान साथ बैठकर शराब पी कर प्रमोशन का जश्न मना रहे थे।

इसी दौरान किसी बात को लेकर यशवंत ठाकुर और भिलाई नगर थाने के पेट्रोलिंग पार्टी में पदस्थ हवलदार प्रेम सिंह के बीच विवाद हो गया। दोनों के बीच धक्का-मुक्की होता देख एएसआई गुप्तेश्वर यादव ने बीच बचाव कर समझौता कराने का प्रयास किया गया।

इसके बाद गुप्तेश्वर के कहने पर प्रेम सिंह ने यशवंत से माफी भी मांग ली। लेकिन हेड कांस्टेबल यशवंत का गुस्सा शांत नहीं हुआ। उसने अपने बेटों शिवम ठाकुर और विनीत ठाकुर को फोन कर मौके पर बुला लिया।

कुछ ही देर बाद पुलिस लाइन से एक स्कॉर्पियों और बुलेट में आधा दर्जन से अधिक लड़के मौके पर आ गए। यशवंत के दोनों बेटों और उनके साथियों ने गुप्तेश्वर यादव पर जानलेवा हमला बोल दिया।

गुप्तेश्वर यादव का कहना है कि उन लोगों ने उन्हें हाकी स्टिक और रॉड से बुरी तरह मारा। इससे गुप्तेश्वर यादव को बचाने अनिल गुप्ता और अन्य सिपाही आ गए। इस पर आरोपी पक्ष ने उन पर भी हमला कर बुरी तरह से पिटाई कर दी।

इस घटना में अनिल गुप्ता के सिर में गहरी चोट आई है। एएसआई गुप्तेश्वर यादव और अनिल गुप्ता का इलाज सेक्टर 9 अस्पताल में चल रहा है। फिलहाल दोनों की हालत खतरे से बाहर हैं। इस घटना की जानकारी के बाद एसपी शलभ सिन्हा ने इस मामले में अपराध दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। वहीं मारपीट करने वाले हेड कांस्टेबल को एसपी ने निलंबित कर दिया हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
दुर्ग। कलेक्टर  अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल द्वारा पाटन विकासखंड में कृषि आदान सामग्रियों के उचित मूल्य पर विक्रय तथा गुणनियंत्रण के उद्देश्य से…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में विगत दिवस जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति सहित बाल संरक्षण एवं महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न जिला स्तरीय समितियों की बैठक कलेक्ट्रेट…
 12 August 2026
दुर्ग।  हर विवाद का अंत अदालत के फैसले से ही हो यह जरूरी नहीं। कभी-कभी एक बातचीत, एक सही सवाल और एक निष्पक्ष संवाद वह कर सकता है, जो वर्षों की…
 12 August 2026
दुर्ग। अब मन को तसल्ली है कि जरूरत पड़ने पर मेरा इलाज सही समय पर और निःशुल्क हो सकेगा। यह संतोष के भाव हैं दुर्ग जिले के खुर्सीपार जोन-2 निवासी …
 12 August 2026
दुर्ग। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के अध्यक्ष के. विनोद कुजूर के मार्गदर्शन में सचिव उमेश कुमार भागवतकर…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के दिशा-निर्देश व प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी  क्रिस्टोफर खलखो के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरूद्ध कार्रवाई की गई।सहायक आयुक्त आबकारी से प्राप्त जानकारी…
 12 August 2026
कोरबा, आजादी का अर्थ केवल बंधनों से मुक्ति नहीं, बल्कि अपने सपनों को पूरा करने और अपने पैरों पर खड़े होने की स्वतंत्रता भी है। यही भावना आज महिला स्व-सहायता समूहों…
 12 August 2026
नई दिल्ली/रायपुर। रायपुर लोकसभा सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल मंगलवार को नई दिल्ली में शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल संबंधी समिति की बैठक में शामिल हुए। बैठक…
 12 August 2026
कोरबा।कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में टीएल के लंबित प्रकरणों, विभिन्न विभागों के कार्यों और योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने…
Advt.