बिजनेस क्लास में सवार फाइनेंशियल कंपनी की हेड को फ्लाइट से उतारा, जानिए क्या है पूरा मामला

Updated on 07-03-2024 01:44 PM
नई दिल्ली: एक फाइनेंशियल कंपनी की हेड (Financial Executive) को एयर इंडिया (Air India) की फ्लाइट में क्रू मेंबर्स के साथ गलत तरीके से बात करना भारी पड़ गया। ऐसा करने पर फाइनेंशियल कंपनी की हेड को फ्लाइट से नीचे उतार दिया गया। यह मामला दिल्ली से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट का है। सूत्रों के मुताबिक, यह फाइनेंशियल कंपनी की हेड बीते 5 मार्च को एयर इंडिया की दिल्ली से लंदन जा रही फ्लाइट में बिजनेस क्लास में सवार हुई थी। आरोप है कि उक्त हेड ने एयर इंडिया के क्रू मेंबर्स के साथ बदतमीजी से बात करना शुरू कर दिया। मामला बढ़ने पर क्रू मेंबर्स ने कैप्टन को इसकी जानकारी दी। बिजनेस क्लास में बैठे बाकी पैसेंजर्स को भी इससे परेशानी हो रही थी। फ्लाइट की उड़ान करीब 9 घंटे लंबी थी। इस दौरान यात्रियों को पूरी उड़ान के दौरान होने वाली परेशानियों को देखते हुए कैप्टन ने उक्त हेड के साथ उड़ान नहीं भरने का फैसला किया और उसे फ्लाइट से नीचे उतार दिया गया।

उड़ान में हुई देरी

इसके बाद फाइनेंशियल कंपनी की हेड का चेक-इन किया हुआ सामान भी उतारना पड़ा। इसमें समय लगता है। इस पूरी प्रक्रिया की वजह से फ्लाइट की रवानगी में करीब एक घंटे की देर हुई। एयर इंडिया के एक प्रवक्ता के मुताबिक, यह मामला 5 मार्च को एयर इंडिया 161 उड़ान में हुआ है। फ्लाइट में क्रू मेंबर्स के साथ बहस की वजह से बिजनेस क्लास में सवार एक यात्री को कप्तान की सलाह पर उतार दिया गया था।

यात्री ने दिया लिखित आश्वासन

बताया कि एयर इंडिया सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स की सुरक्षा को सबसे ज्यादा प्राथमिकता देता है। इसके लिए नियमों का सख्ती से पालन करता है। ऑफ-बोर्डिंग के बाद एयर इंडिया की फ्लाइट एक घंटे की देरी के साथ रवाना हुई थी। वहीं जिस यात्री को उतारा गया उसे लिखित आश्वासन के बाद अगली उड़ान में बैठने दिया गया। लंदन के लिए अगली फ्लाइट 4 घंटे के बाद रवाना हुई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में चाय सिर्फ एक पेय पदार्थ नहीं है। यह रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों और संवाद की अटूट कड़ी है। साल 1903 में ब्रिटिश काल के दौरान भारत…
 19 September 2026
नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
 19 September 2026
मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कमाई तो सभी कर रहे हैं, लेकिन आपकी सैलरी जितनी भी हो, उसमें से बचत करना अधिकतर लोगों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होता है। कई लोगों के साथ…
 19 September 2026
नई दिल्ली: देश में वरिष्ठ नागरिकों यानी कि सीनियर सिटीजन के लिए कई सारी योजनाएं चलाई जाती हैं। इनमें सरकारी से लेकर प्राइवेट संस्थाएं तक शामिल होती हैं। इन योजनाओं…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत मंगलवार को 108 डॉलर के पार पहुंच गई थी। उसके बाद इसमें कुछ गिरावट आई है लेकिन यह अब भी 100 डॉलर प्रति बैरल…
 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
Advt.