बालिकाओं के स्वास्थ्य परीक्षण व बाल विवाह मुक्त अभियान की शुरुआत

Updated on 30-01-2026 12:57 PM

गरियाबंद। राष्ट्रीय बालिका दिवस के विशेष अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बालिकाओं के स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने हेतु निःशुल्क दन्त एवं एनीमिया परीक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला कार्यक्रम अधिकारी  अशोक पाण्डेय के मार्गदर्शन में, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी  सगीर सौरभ, परियोजना अधिकारी  ऋषि बंजारे के नेतृत्व तथा जिला बाल संरक्षण अधिकारी  अनिल द्विवेदी की निगरानी में किया गया। स्वास्थ्य परीक्षण नगन हॉस्पिटल की दंत विशेषज्ञ डॉ. नेहा मिश्रा एवं डॉ. दर्शन सोनी द्वारा किया गया, जिसमें बालिकाओं की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती लालिमा ठाकुर, जिला पंचायत सभापति श्रीमती शिवांगी चतुर्वेदी एवं जनपद पंचायत सभापति श्रीमती बबीता सेन की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत मिशन वात्सल्य योजना, सखी वन स्टॉप सेंटर, चाइल्ड हेल्पलाइन, नवा बिहान एवं जिला महिला सशक्तिकरण केंद्र के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। साथ ही स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, गरियाबंद की 300 से अधिक छात्राओं ने सहभागिता की। इस अवसर पर बालिकाओं के पोषण एवं स्वास्थ्य सेवाओं में उल्लेखनीय योगदान देने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान भी किया गया। जिला मिशन समन्वयक (हब) सुश्री मनीषा वर्मा एवं उनकी टीम का विशेष योगदान रहा। इसी क्रम में बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के अंतर्गत जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती लालिमा ठाकुर, जनपद पंचायत सभापति श्रीमती शिवांगी चतुर्वेदी एवं श्रीमती बबीता सेन द्वारा जिले की सभी ग्राम पंचायतों को बाल विवाह मुक्त बनाने हेतु जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह रथ जिले की विभिन्न परियोजनाओं के अंतर्गत 50 ग्राम पंचायतों में अभियान का संदेश प्रसारित करेगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 September 2026
छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले में पुलिस ने दो पिकअप से 9 क्विंटल 19 किलो गांजा जब्त किया है। जिसकी अनुमानित कीमत 4 करोड़ 59 लाख रुपए बताई गई है। गांजा…
 28 September 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की एक्टिविटी अभी पूरी तरह थमी नहीं हैं। आज भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक…
 27 September 2026
रायपुर में शनिवार देर रात ट्रिपल मर्डर की घटना सामने आई है। पति ने अपनी पत्नी और 2 नाबालिग बच्चों की धारदार चाकू से हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी…
 27 September 2026
रायपुर में कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी मिली है। इस मामले में पुलिस ने शनिवार देर रात शराब कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । कभी नवजात बच्चे की देखभाल और घर की जरूरतों के बीच आर्थिक चिंता से जूझ रही ग्राम पठारी की श्रीमती कमला साहू के लिए आज हालात कुछ बदले…
 27 September 2026
सारंगढ़-बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पवनी परिसर में जिला स्तरीय महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता कार्यक्रम तथा निःशुल्क स्वास्थ्य…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बीच नदी-नालों और जलाशयों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला प्रशासन ने बाढ़ की संभावित स्थिति से निपटने के…
 27 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास की प्रवचनमाला में आत्मकल्याण का मार्ग बताया जा रहा है। मुनि संवेगरत्न सागर द्वारा आचार्य वीरभद्राचार्य रचित ‘आतुर प्रत्याख्यान’…
 27 September 2026
रायपुर । राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर की वारदात से हड़कंप मच गया है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में एक महिला और उसके दो नाबालिग बच्चों…
Advt.