'परदेस' के हिट गाने 'ये दिल दीवाना' को शाहरुख खान नहीं उनके डुपलिकेट ने किया था शूट

Updated on 03-09-2022 05:46 PM

शाहरुख खान की फिल्म परदेस साल 1997 में रिलीज हुई थी। फिल्म को सुभाष घई ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में शाहरुख के साथ महिमा चौधरी, अपूर्व अग्निहोत्री, आलोक नाथ, अमरीश पुरी और हिमानी शिवपुरी अहम किरदार में थे। इस फिल्म के साथ-साथ इसके गानों को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया है। इसका सबसे हिट गाना था ये दिल दीवाना जो आज भी सभी का फेवरेट गानों में से एक है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस गाने में शाहरुख की जगह शाहरुख के डुपलिकेट ने इसे शूट किया था। इसका खुलासा खुद सुभाष ने एक इंटरव्यू में किया था।

दरअसल, बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए सुभाष ने फिल्म की मेकिंग के बारे में बात की थी और कहा था, 'हमने 2 दिन में म्यूजिक बनाया था। मैंने सोनू निगम को कॉल किया था और हमें अंधेरी में छोटा स्टूडियो मिला था। मैंने सोनू को वहीं बुलाया और बताया कि उन्हें एक गाना रिकॉर्ड करना है और उस गाने को बहुत तेज गाना है। हमने इस गाने को लास्ट के लिए रखा था। हमारे पास 2 दिन बचे थे। शाहरुख खान पूरी फिल्म की शूटिंग के दौरान काफी कॉप्रेटिव थे, लेकिन एंड में उन्हें 2 दिन पहले जाना पड़ा क्योंकि मुझे लगता है कि उस वक्त गौरी प्रेग्नेंट थीं। शाहरुख ने मुझसे कहा था कि उन्हें दिल्ली जाना पड़ेगा और वह यहां ज्यादा दिन नहीं रुक सकते।'

सुभाष ने बताया था कि उन्होंने पहला शॉट एलए में किया था और अगले दिन शाहरुख को जाना पड़ा। मैंने शाहरुख को कहा कि आप सुबह 7 बजे आना और कार तैयार होगी। मैंने उनसे बस 2-3 क्लोज अप शॉट्स देने को कहा। मैंने सुबह 2 घंटे में गाने को शूट किया। अगर आप गाने को देखेंगे तो आपको उसमें कई लोकेशन नजर आएंगी। बाकी जो गाड़ी के दूर के शॉट्स हैं उन्हें हमने शाहरुख खान के डुपलिकेट से करवाया। शाहरुख ने सिर्फ क्लोज अप दिए थे। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.