डेढ़ साल पहले बने 'मुर्गों' की वजह से निकला हॉस्टल अधीक्षक का सस्पेंशन लेटर, जोर की 'मिर्ची' इस वजह से लगी

Updated on 04-10-2024 12:22 PM
खरगोन: मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के मंडलेश्वर में एक सरकारी छात्रावास के अधीक्षक को वायरल होना भारी पड़ गया। भारी भी ऐसा वैसा नहीं अच्छा खासा! उन्हे डेढ़ साल पहले किए कारनामे के चलते अब सस्पेंड किया गया है। इस पूरे मामले में एक वीडियो ने अपनी बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। जिससे मामला देर होने पर भी सही समय पर मामला सामने आया और उस पर कार्रवाई हुई।

दरअसल, मामला बच्चों को मुर्गा बनाकर पीटने से जुड़ा हुआ है। अनुसूचित जनजाति बालक छात्रावास मंडलेश्वर के अधीक्षक कड़वा सांवले ने डेढ़ साल पहले हॉस्टल के छात्रों को मुर्गा बनाकर बेरहमी से पीटा था। जनजातीय कार्य विभाग के सहायक संचालक एवी गुप्ता ने इसकी पुष्टि की है।

तत्काल प्रभाव से हुए सस्पेंड


उन्होंने बताया कि वीडियो में सांवले बच्चों को मुर्गा बनाकर किसी चीज से पीटते हुए दिख रहे हैं। प्रारंभिक जांच के बाद जनजातीय कार्य विभाग के सहायक आयुक्त ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इसके साथ ही उस पर विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।

पिछले साल मार्च अप्रैल का वीडियो


मंडलेश्वर के विकासखंड शिक्षा अधिकारी बसंत वर्मा ने बताया कि महात्मा गांधी बालक हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य जितेंद्र सोनी को मामले की जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। प्राचार्य सोनी ने बताया कि 1.11 मिनट का यह वीडियो पिछले साल मार्च-अप्रैल का है। जिसमें छात्रावास अधीक्षक बच्चों को किसी शरारत के लिए मुर्गा बनाकर पीटते हुए दिख रहे हैं।


पीड़ित छात्रों का कहना


उन्होंने बताया कि बच्चों के बयान लिए गए हैं, जिसमें उन्होंने बताया है कि अधीक्षक शराब के नशे में थे और उन्होंने गालियां भी दी थीं।


डेढ़ साल बाद ही क्यों वायरल हुआ वीडियो


बच्चों ने बताया कि पीटने के दौरान छात्रावास अधीक्षक शराब के नशे में भी थे। उन्होंने अपशब्द भी कहे थे। डेढ़ साल पुराने इस वीडियो के वायरल होने के पीछे भी हॉस्टल अधीक्षक की उसके अधीनस्थों के साथ खींचतान की बात सामने आई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 October 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के साथ ही मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश में बारिश की एक्टिविटी थमने से अब दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी की हत्या और रेप के मामले में कोर्ट में चार्जशीट पेश की गई। प्रत्यक्ष गवाही के अभाव में पुलिस ने फॉरेंसिक और डिजिटल सबूतों के…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्कूल प्रिंसिपल ने चोरों का गैंग बनाया, फिर कृषि अधिकारी बनकर सर्वे के नाम पर सूने मकानों को टारगेट करते थे। सर्वे करने की बात कहते…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा में रेप के आरोपी का अस्पताल में आराम फरमाते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरोपी पवन महतो मोबाइल पर बात करते और गुटखा खाते नजर…
 12 October 2026
रायपुर में भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच टी-20 सीरीज का रोमांच जल्द शुरू होने वाला है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन स्मृति मंधाना और उनकी…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में टीचर रजनी बरेठ और उसके 12वीं में पढ़ने वाले बेटे सुजल बरेठ की हत्या मामले में लव अफेयर और पैसों के विवाद का एंगल सामने आया…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
Advt.