पत्नी की हत्या का दोषी पति आजीवन कारावास की सजा

Updated on 17-12-2025 12:50 PM

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में पत्नी की निर्मम हत्या के मामले में न्यायालय ने कड़ा फैसला सुनाते हुए आरोपी पति को आजीवन कारावास की सजा दी है। यह निर्णय गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के प्रथम अपर सत्र न्यायालय द्वारा सुनाया गया। प्रथम अपरसत्र न्यायाधीश ज्योति अग्रवाल की अदालत ने आरोपी लोधूराम बैगा को दोषी ठहराते हुए उम्रकैद और अर्थदंड की सजा सुनाई।मामला गौरेला थाना क्षेत्र के पंडरीपानी गांव का है। घटना 19 दिसंबर 2024 की है, जब आरोपी लोधूराम बैगा ने घरेलू विवाद के दौरान अपनी पत्नी बिरसिया बाई की लकड़ी से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी शराब का आदी था और आए दिन नशे की हालत में पत्नी से विवाद करता था। घटना वाले दिन भी नशे में हुए झगड़े ने हिंसक रूप ले लिया, जिसके बाद उसने वारदात को अंजाम दिया।

घटना की सूचना मिलते ही गौरेला पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया। प्रारंभिक जांच और गवाहों के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था। विवेचना के दौरान पुलिस ने पर्याप्त साक्ष्य एकत्र किए, जिनमें प्रत्यक्षदर्शियों के बयान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जब्त किए गए हथियार शामिल थे। मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से अतिरिक्त लोक अभियोजक कौशल सिंह ने प्रभावी पैरवी की। उन्होंने अदालत के समक्ष यह स्पष्ट किया कि आरोपी ने जानबूझकर और क्रूरता के साथ अपनी पत्नी की हत्या की है। अभियोजन ने यह भी तर्क दिया कि आरोपी का आपराधिक कृत्य घरेलू हिंसा का गंभीर उदाहरण है और समाज में ऐसे अपराधों पर कड़ा संदेश जाना आवश्यक है।

सभी साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर न्यायालय ने आरोपी लोधूराम बैगा को दोषी करार दिया। न्यायाधीश ज्योति अग्रवाल ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) के तहत आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। इसके साथ ही एक हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है। न्यायालय ने आदेश दिया कि यदि आरोपी अर्थदंड का भुगतान नहीं करता है, तो उसे तीन माह का अतिरिक्त सश्रम कारावास भुगतना होगा। इस फैसले के बाद क्षेत्र में यह संदेश गया है कि घरेलू हिंसा और महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर कानून सख्ती से कार्रवाई करता है। स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने न्यायालय के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि इससे समाज में कानून का भय और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सकारात्मक संदेश जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 September 2026
छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले में पुलिस ने दो पिकअप से 9 क्विंटल 19 किलो गांजा जब्त किया है। जिसकी अनुमानित कीमत 4 करोड़ 59 लाख रुपए बताई गई है। गांजा…
 28 September 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की एक्टिविटी अभी पूरी तरह थमी नहीं हैं। आज भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक…
 27 September 2026
रायपुर में शनिवार देर रात ट्रिपल मर्डर की घटना सामने आई है। पति ने अपनी पत्नी और 2 नाबालिग बच्चों की धारदार चाकू से हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी…
 27 September 2026
रायपुर में कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी मिली है। इस मामले में पुलिस ने शनिवार देर रात शराब कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । कभी नवजात बच्चे की देखभाल और घर की जरूरतों के बीच आर्थिक चिंता से जूझ रही ग्राम पठारी की श्रीमती कमला साहू के लिए आज हालात कुछ बदले…
 27 September 2026
सारंगढ़-बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पवनी परिसर में जिला स्तरीय महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता कार्यक्रम तथा निःशुल्क स्वास्थ्य…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बीच नदी-नालों और जलाशयों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला प्रशासन ने बाढ़ की संभावित स्थिति से निपटने के…
 27 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास की प्रवचनमाला में आत्मकल्याण का मार्ग बताया जा रहा है। मुनि संवेगरत्न सागर द्वारा आचार्य वीरभद्राचार्य रचित ‘आतुर प्रत्याख्यान’…
 27 September 2026
रायपुर । राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर की वारदात से हड़कंप मच गया है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में एक महिला और उसके दो नाबालिग बच्चों…
Advt.