वासुपूज्य दिगंबर जैन मंदिर में विराजित जिन प्रतिमाओं का मज्ज़न किया गया

Updated on 01-04-2024 04:46 PM

रायपुर। डीडी नगर स्थित वासुपुज्य दिगंबर जैन मंदिर में 31 मार्च को मंदिर में विराजमान जिन प्रतीमाओ का मज्जन किया गया। मंदिर के अध्यक्ष यशवंत जैन ने बताया की सुबह 7.30 बजे श्रीजी अभिषेक शांतिधारा आरती पूजन पश्चात प्रसुक जल से सभी प्रतिमाओं का मज्जन करवाया गया।

जैन संप्रदाय में मज्जन का अर्थ परिमार्जन से है अर्थात स्वच्छ या शीतल करने के लिए सारा शरीर प्रसूक जल से धोने के कार्य को मज्जन कहा जाता है। विदित हो की आचार्य विद्यासागर महाराज के आशीर्वाद से सभी प्रतिमाओं का पंचकल्याणक अमरकंटक में हुआ था। तत्पश्चात सभी प्रतिमाओं को लेकर यहा विराजमान किया गया था। रायपुर में पहली बार राजस्थान के लाल पत्थरो से निर्मित किया गया है यह मंदिर का निर्माण राजस्थान के कारीगरों द्वारा करोना काल में दिन रात कड़ी मेहनत कर 2 वर्षो मे निर्मित किया गया है। यहाँ मुलनायक वासुपूज्य भगवान की 2 टन वजनी प्रतिमा एवं 400 किलो वजनी अष्ट धातु सें निर्मित 2 प्रतिमा विराजमान है। अन्य छोटी प्रतिमाएं अष्ट धातु से निर्मित है तथा भूतल से मंदिर के शिखर की ऊंचाई 51 फुट है।

इस आयोजन में विशेष रूप से यशवंत जैन,पवन सेठी,प्रवीण संघी,निलेश जैन,आशीष जैन,अभिषेक जैन,डॉ विशाल जैन,बाहुबली जैन,महेंद्र जैन,अशोक जैन, निर्मल कुमार जैन, नरेश जैन, प्रथम जैन, राजेश जैन के साथ बड़ी संख्या में महिलाए उपस्थित थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.