ब्याज दर में बढ़ोतरी, तब भी बढ़ रही है मकानों की बिक्री, न्यू सप्लाई के आंकड़े सुना है?

Updated on 08-04-2023 07:40 PM
Flat Sale: पिछले एक साल के दौरान होम लोन की दरों में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है। इसके बावजूद मकानों की बिक्री पर कोई असर नहीं पड़ा है। इस साल जनवरी से मार्च के दौरान न सिर्फ मकानों की बिक्री ने रफ्तार पकड़ी है बल्कि न्यू प्रोजेक्ट भी खूब आए। इस अविध में जहां बिक्री में 22 फीसदी का इजाफा देखने को मिला वहीं न्यू सप्लाई में तो 86 फीसदी की तेज बढ़ोतरी हुई। इस खुलासा PropTiger.com की एक रिपोर्ट से हुआ है।

बढ़ी मांग तो आपूर्ति भी बढ़ी

PropTiger.com के रियल इनसाइट रेजिडेंशियल रिपोर्ट के मुताबिक भारत के शीर्ष आठ आवासीय बाजारों में इस साल जनवरी-मार्च की अवधि के दौरान मजबूत प्रदर्शन देखने को मिला। इन बाजारों में बिक्री और नई आपूर्ति दोनों में क्रमश: 22 प्रतिशत और 86 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि दर्ज की गई। जनवरी-मार्च 2023 के दौरान इन आठ शहरों में बिक्री बढ़कर 85,850 यूनिट हो गई, जो एक साल पहले की अवधि में 70,630 यूनिट थी। इन आठ प्रमुख शहरों में 79,530 यूनिट्स से नए लॉन्च की संख्या 86 प्रतिशत बढ़कर 147,780 हो गई, जो तिमाही में सर्वाधिक है।

बिक्री में हैदराबाद आगे

इस रिपोर्ट के मुताबिक बीते जनवरी-मार्च के दौरान हैदराबाद में मकानों की बिक्री में 55 फीसदी की वृद्धि हुई। यह संख्या पिछले साल के 6,560 यूनिट के मुकाबले बढ़कर 10,200 हो गई। महाराष्ट्र के दो प्रमुख बाजारों मुंबई और पुणे में बिक्री क्रमश: 39 फीसदी और 16 फीसदी बढ़ी है। मुंबई में, आवासीय संपत्तियों की बिक्री पिछले वर्ष की समान तिमाही में 23,370 यूनिट्स की तुलना में 2023 की पहली तिमाही में 32,380 इकाई हो गई। पुणे में आवासीय बिक्री 2023 कैलेंडर वर्ष की पहली तिमाही में बढ़कर 18,920 यूनिट हो गई, जो एक साल पहले की अवधि में 16,320 यूनिट थी। अहमदाबाद में मकानों की बिक्री जनवरी-मार्च 2023 में 31 प्रतिशत बढ़कर 7,250 यूनिट हो गई, जो एक साल पहले की अवधि में 5,540 यूनिट थी। चेन्नई में आवासीय संपत्तियों की बिक्री 3,290 यूनिट्स से 10 प्रतिशत बढ़कर 3,630 यूनिट हो गई।

दिल्ली एनसीआर में कमजोर प्रदर्शन

इस अवधि के दौरान दिल्ली-एनसीआर, कोलकाता और बेंगलुरु में आवासीय बाजार कमजोर रहा। साल 2023 की पहली तिमाही में वार्षिक आधार पर संपत्ति की मांग में गिरावट देखी गई। दिल्ली एनसीआर में, मार्च में आवास की बिक्री पिछले साल की समान अवधि के 5,010 यूनिट्स के मुकाबले 24 प्रतिशत घटकर 3,800 यूनिट रह गई। बेंगलुरु में बिक्री में 3 फीसदी की गिरावट आई और यह 7,680 यूनिट्स से कम होकर 7440 यूनिट्स हो गई। कोलकाता में आवास की बिक्री जनवरी-मार्च 2023 में पिछले वर्ष की इसी अवधि के 2,860 यूनिट्स से 22 प्रतिशत घटकर 2230 यूनिट्स रह गई।

न्यू सप्लाई में मुंबई अग्रणी

बिक्री के विपरीत, सभी आठ शहरों में नए लॉन्च की संख्या में वृद्धि हुई है। 2023 की पहली तिमाही में कुल 1,47,794 यूनिट लॉन्च की गईं, जो तिमाही की रिकॉर्ड संख्या है। सालाना आधार पर यह 86 फीसदी की वृद्धि है।नई आपूर्ति के मामले में मुंबई सबसे आगे बना हुआ है। 2023 की पहली तिमाही में कुल नए लॉन्च में इस शहर की हिस्सेदारी 41 प्रतिशत है। साल 2023 की पहली तिमाही में अधिकतम नई आपूर्ति 45-75 लाख रुपये के मूल्य वर्ग में केंद्रित थी, जो कुल लॉन्च में उच्चतम (32 प्रतिशत) हिस्सा है। वहीं 1 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य सीमा वाली यूनिट्स की नई आपूर्ति में 29 प्रतिशत की महत्वपूर्ण हिस्सेदारी रही।

बाजार कुछ अलग ही संकेत दे रहा है

PropTiger.com के ग्रुप सीएफओ विकास वाधवान का कहना है कि भारतीय आवास बाजार में मजबूत वृद्धि देखी जा रही है। आलोच्य अवधि के दौरान बिक्री और न्यू लॉन्च, दोनों में वृद्धि हो रही है। चुनौतीपूर्ण वैश्विक वातावरण और घरेलू बाजार में होम लोन पर ब्याज दरों की सख्ती को देखते हुए यह उल्लेखनीय है। रिपोर्ट बताती है कि इन बाधाओं के बावजूद 2023 की पहली तिमाही के दौरान आवासीय बिक्री में 22% की दहाई अंकों की मजबूत वृद्धि बिक्री की निरंतर गति को दर्शाती है। यह कुछ अलग लेकिन सकारात्मक संदेश दे रहा है। उनका कहना है कि नए लॉन्च में उछाल भी रियल एस्टेट डेवलपर्स के बाजार में विश्वास और बढ़ती मांग को पूरा करने की उनकी प्रतिबद्धता का प्रमाण प्रदान करता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.