इंडस्ट्री को दूसरा नेपो पति... कृष्णा ने उड़ाया हिना खान के पति का मजाक, अविका गौर के बॉयफ्रेंड को भी नहीं छोड़ा

Updated on 16-07-2025 01:43 PM
'लाफ्टर शेफ्स' शो को दर्शकों ने खूब पसंद किया था, जिसमें खाना बनाने के साथ-साथ कॉमेडी का भी तड़का लगता था। इस शो का दूसरा सीजन भी आया। हालांकि, अब ये बंद होने जा रहा है। इसकी जगह अब अगस्त से 'पति पत्नी और पंगा' शुरू हो रहा है, जिसमें हिना खान अपने पति रॉकी जायसवाल के साथ नजर आएंगी। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कृष्णा रॉकी का मजाक उड़ाते नजर आ रहे हैं।

हिना खान ने कुछ महीने पहले ही बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल से शादी की है। अब वो पति संग 'पति पत्नी और पंगा' में शिरकत करेंगी। उनके साथ अविका गौर और उनके मंगेतर मिलिंद चंदवानी के अलावा और भी जोड़ियां नजर आएंगी। फिलहाल, ये सभी कंटेस्टेंट्स 'लाफ्टर शेफ्स 2' के सेमी फाइनल में नजर आए।

कृष्णा ने रॉकी को कहा- 'नेपो पति'

कृष्णा अभिषेक ने शो के पहले सीजन में अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन को 'नेपो पति' कहा था। अब उन्होंने रॉकी जायसवाल को ये टैग दिया। उन्होंने कहा, 'इंडस्ट्री को नया नेपो पति मुबारक हो...।' ये सुनकर खुद हिना की भी हंसी छूट गई।

अविका गौर के मंगेतर का भी कृष्णा ने उड़ाया मजाक

कृष्णा अभिषेक ने अविका गौर के मंगेतर मिलिंद चंदवानी को भी यही टैग दिया। मालूम हो कि अविका और मिलिंद ने कुछ महीने पहले सगाई की है। दोनों जल्द ही शादी भी करने वाले हैं।

'पति पत्नी और पंगा' रिलीज डेट

'पति पत्नी और पंगा' शो 2 अगस्त से हर शनिवार और रविवार को रात साढ़े 9 बजे आएगा। इसे सोनाली बेंद्रे और मुनव्वर फारूकी होस्ट करेंगे। शो में हिना-रॉकी, अविका-मिलिंद के अलावा देबिना-गुरमीत, सुदेश लहरी-ममता लहरी, स्वरा भास्कर-फहद अहमद, गीता फोगाट-पवन कुमार भी नजर आएंगे। इस शो को आप कलर्स चैनल और जियो सिनेमा ऐप पर देख सकेंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
बाबा नीब करोली के जीवन पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' ने इस वक्त वो जादू कर रखा है जिसके सामने देश की बड़ी-बड़ी फिल्में नतमस्तक है। आलम ये है कि…
 21 September 2026
'शेप ऑफ यू' फेम ब्रिटिश सिंगर एड शीरन शनिवार को फिलाडेल्फिया में LIVE कॉन्सर्ट कर रहे थे। इस दौरान जहां स्‍टेज के सामने 50,000 लोगों की भीड़ थी, वहीं 35…
 21 September 2026
मैथिली ठाकुर की आलोचना होते देख कंगना रनौत उनके सपोर्ट में उतर आईं हैं। दरअसल लोक गायिका और बिहार की 26 साल की MLA मैथिली ठाकुर को हाल ही में…
 21 September 2026
'बिग बॉस 20' के हालिया 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सलमान खान बेहद गुस्से में दिखे थे। उन्‍होंने बिना कटरीना कैफ का नाम लिए, सोशल मीडिया पर सेलेब्रिटीज के बारे…
 21 September 2026
पारिवारिक मूल्यों, संस्कारों और साफ-सुथरे पारिवारिक ड्रामे के लिए मशहूर फिल्ममेकर सूरज बड़जात्या एक बार फिर से अपनी नई फिल्म के साथ इतिहस दोहराने बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं।…
 21 September 2026
सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और तमन्ना भाटिया की फिल्म 'द वन' रिलीज से पहले ही विवादों में घ‍िर गई है। यह फिल्‍म बिहार के बिहटा में वन देवी मंदिर की कहानी पर…
 20 September 2026
हुमा कुरैशी और मृणाल ठाकुर की सोशल-थ्र‍िलर फिल्‍म 'पूजा मेरी जान' आख‍िरकार OTT पर रिलीज होने वाली है। डायरेक्टर नवजोत गुलाटी की यह फिल्म चार साल से अटकी हुई थी।…
 20 September 2026
साल 2024 में रिलीज विजय सेतुपति की 'महाराजा' आपको याद होगी। मूल रूप से तमिल में बनी यह नियो-नॉयर एक्शन थ्रिलर फिल्म, जहां बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी, वहीं…
 20 September 2026
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में एक मजेदार स्‍पेशल एपिसोड में कॉमेडियन गौरव गुप्‍ता, वरुण ग्रोवर और गौरव कपूर हॉट सीट पर पहुंचे…
Advt.