शासन की मंशा है कि अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे : प्रमुख सचिव

Updated on 18-06-2025 12:23 PM

सुकमा । पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की प्रमुख सचिव निहारिका बारिक सिंह ने सुकमा जिले के गोंगला और केरलापाल पंचायतों का दौरा कर विकास एवं निर्माण कार्यों की वस्तुस्थिति का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों से सीधी चर्चा कर उन्हें मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं की स्थिति और शासकीय योजनाओं के लाभ की जानकारी प्राप्त की।

सुश्री बारिक ने प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई), व्यक्तिगत शौचालय निर्माण, आधार कार्ड, राशन कार्ड और आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत कार्ड वितरण की जमीनी हकीकत जानी। उन्होंने निर्देश दिए कि शत-प्रतिशत ग्रामीणों को इन सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु विशेष शिविर आयोजित किए जाएं, जिससे अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचे। प्रमुख सचिव ने कहा कि शासन की मंशा है कि अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे और ग्रामीण आत्मनिर्भर बनें।

निरीक्षण के दौरान प्रमुख सचिव सुश्री बारिक ने गोंगला में पीएम आवास योजना की हितग्राही श्रीमती रामबती से उनके घर जाकर मुलाकात की। हितग्राही ने बताया कि उन्होंने आवास निर्माण हेतु सरकारी सहायता के साथ-साथ स्वयं की राशि भी जोड़ी है। वे पति-पत्नी के साथ आवास में निवास कर रही हैं और आजीविका का मुख्य साधन मजदूरी है। सुश्री बारिक ने हितग्राहियों की संतुष्टि को सराहते हुए इसे शासन की योजनाओं की सफलता का प्रमाण बताया। इसी प्रकार केरलापाल में भी उन्होंने पीएम आवास निर्माण की प्रगति देखी और हितग्राहियों से संवाद किया।

निरीक्षण के दौरान प्रमुख सचिव ने व्यक्तिगत शौचालय निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्वक पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि पीएम आवास योजना के अंतर्गत बनी संरचनाएं ग्रामीणों के जीवन में वास्तविक बदलाव ला रही हैं और शासन द्वारा दिए गए अधिकारों के उपयोग से उनका आत्मविश्वास भी बढ़ा है।

इसके साथ ही उन्होंने ग्रामीणों को मनरेगा के अंतर्गत ऑनलाइन मजदूरी भुगतान की जानकारी दी और स्व-सहायता समूहों के गठन को बढ़ावा देने का सुझाव दिया। ग्रामीणों द्वारा नगद भुगतान की मांग पर उन्होंने नियमानुसार कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। गोंगला पंचायत में बकरी शेड और शौचालय निर्माण के प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।

दौरे में तारन प्रकाश सिन्हा, आयुक्त महात्मा गांधी नरेगा एवं संचालक प्र.आ.यो. (ग्रा.), प्रियंका ऋषि महोबिया, संचालक पंचायत संचालनालय, जयश्री जैन, मिशन संचालक एसआरएलएम एवं स्वच्छ भारत मिशन, कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव, जिला पंचायत सीईओ नम्रता जैन सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.