गुलाटी मारकर जश्न मनाने वाला करतबबाज, दूसरे टेस्ट में रोहित-विराट को आउट कर चिढ़ाएगा

Updated on 18-07-2023 06:14 PM
नई दिल्ली: भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के लिए चुनी गई वेस्टइंडीज टीम में केविन सिंक्लेयर को शामिल किया गया है, जो गुरुवार से पोर्ट ऑफ स्पेन में खेला जाएगा। नए आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप चक्र के पहले मैच में कैरेबियाई टीम भारत से तीसरे ही दिन पारी और 141 रन से हार गई थी। अब क्वींस पार्क में दूसरा टेस्ट शुरू होने पर वह जीत की राह पर लौटने और श्रृंखला बराबर करने के लिए उत्सुक होगी। ऑलराउंडर रेमन रीफर की जगह 13 सदस्यीय स्क्वॉड में शामिल किए गए ऑफ स्पिनर केविन सिंक्लेयर अपने दिलचस्प जश्न के लिए पहचाने जाते हैं।

करतबबाज क्रिकेटर, पक्का जिमनास्ट
23 नवंबर 1999 को गुयाना में पैदा हुए केविन सिंक्लेयर की उम्र 23 साल 237 दिन है। राइट आर्म ऑफ ब्रेक स्पिनर केविन दाएं हाथ से बल्लेबाजी भी कर लेते हैं। वेस्टइंडीज के लिए सात वनडे, छह टी-20 इंटरनेशनल में क्रमश: 11 और चार विकेट लेने वाले इस फिरकी मास्टर को लंबी रेस का घोड़ा माना जा रहा है। अगर वह दूसरे टेस्ट में खेलते हैं तो रोहित-विराट का विकेट लेने के बाद पक्का अपना सिग्नेचर बैकफ्लिप मारने के लिए उत्साहित होंगे।
    वेस्टइंडीज का सुनहरा भविष्य
    जिम्बाब्वे में खेले गए वनडे वर्ल्ड कप क्वालीफायर में वेस्टइंडीज की टीम का बुरा हाल था। पहली बार की चैंपियन कैरेबियाई टीम भारत में होने वाले विश्व कप के लिए क्वालीफाई तक नहीं कर पाई। केविन सिंक्लेयर वेस्टइंडीज टीम का हिस्सा नहीं थे, लेकिन बीते महीने यूएई दौरे पर गई वेस्टइंडीज टीम के लिए बढ़िया प्रदर्शन करते हुए उन्होंने साबित कर दिया था कि वह देश का भविष्य हैं।

    वेस्टइंडीज का पूरा स्क्वॉड:
     क्रैग ब्रैथवेट (कप्तान), जर्मन ब्लैकवुड (उप-कप्तान), एलिक अथानाजे, तेगनारायण चंद्रपॉल, रहकीम कार्नवाल, जोशुआ डा सिल्वा, शैनन गेब्रियल, जेसन होल्डर, अल्जारी जोसेफ, किर्क मैकेंजी, केमार रोच, केविन सिंक्लेयर, जोमेल वारिकन
    ट्रैवलिंग रिजर्व: टेविन इमलाच, अकीम जॉर्डन

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     07 October 2026
    लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
     07 October 2026
    लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
     07 October 2026
    गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
     07 October 2026
    नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
     07 October 2026
    नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
     07 October 2026
    नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
     06 October 2026
    बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
     06 October 2026
    हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
     06 October 2026
    आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
    Advt.