थिएटर्स में दोबारा उतरेगी 'द कश्मीर फाइल्स', विवेक अग्निहोत्री ने बताया किस दिन होगी रिलीज

Updated on 18-01-2023 08:16 PM
बॉलीवुड फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री 'द कश्मीर फाइल्स' को लेकर लगातार ट्वीट्स कर रहे है। पहले उन्होंने ये बताया था कि इस मूवी को ऑस्कर के लिए शॉर्टलिस्ट कर लिया गया है। अब उन्होंने ये घोषणा की है कि इस फिल्म को वह दोबारा सिनेमाघरों में री-रिलीज करने जा रहे हैं। 19 जनवरी, 2022 को आने वाली इस मूवी में मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, दर्शन कुमार और पल्लवी जोशी दिखाई देंगे।
विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) ने ट्वीट कर जानकारी दी। उन्होंने लिखा- द कश्मीर फाइल्स को दोबारा 19 जनवरी को रिलीज किया जा रहा है। उस दिन कश्मीरी हिंदू नरसंहार दिवस है। ये पहली बार है जब कोई फिल्म साल में दो बार रिलीज हो रही है। अगर आप बिग स्क्रीन पर इसे देखने में चूंक गए हैं तो टिकट्स अभी बुक करें। इसके साथ उन्होंने फिल्म का एक पोस्टर भी शेयर किया है।

अनुपमा खेर ने किया ट्वीट

बता दें कि कुछ दिन पहले अनुपम खेर ने भी इस मूवी को लेकर एक ट्वीट किया था। उन्होंने खुलासा किया था कि ये मूवी दोबारा रिलीज होने जा रही है। कश्मीरी पंडितों के पलायन के 33 साल पूरे होने पर फिल्म को फिर से रिलीज किया जा रहा है। शायद पहली बार कोई फिल्म एक ही साल में दूसरी बार रिलीज हुई है। श्रद्धांजलि देने के लिए कृपया The Kashmir Files कल फिर से देखें!

साल भर पहले आई थी 'द कश्मीर फाइल्स'

'द कश्मीर फाइल्स' को विवेक अग्निहोत्री ने लिखा और डायरेक्ट किया था। इसमें 1990 में हुए कश्मीरी हिंदुओं के पलायन को दिखाया गया है। साथ ही उनके नरसंहार का भी पर्दे पर बखूबी उकेरा गया है। 11 मार्च, 2022 में रिलीज हुई इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर छप्पड़ फाड़कर कमाई की थी। यह उस साल की सबसे हिट मूवी में से एक थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.