चाकूबाज पर पुलिस के डंडे का कहर, लंगड़ाते दिखा

Updated on 25-11-2025 12:25 PM

बिलासपुर। 23 नवंबर की रात इल्यूम बार में एक युवती से छेड़छाड़ के विवाद में चाकूबाजी की घटना हुई है। जिससे बुरी तरह घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात के बाद पुलिस ने चाकूबाज युवक को पकड़ कर सख्ती दिखाई। पिटाई के बाद बदमाश युवक लंगड़ाते हुए नजर आया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी युवक के दो दोस्त और युवती को भी गिरफ्तार किया है। घटना सिरगिट्टी थाना क्षेत्र की है।

23 नवंबर की रात जरहाभाठा ओम नगर निवासी निलेश गेंदले अपने दोस्तों के साथ इल्यूम बार गया था। जहां पब में डांस करते समय निलेश गेंदले ने एक युवती से छेड़छाड़ कर दी। जिसका विरोध करते हुए युवती ने निलेश को एक तमाचा जड़ दिया।

जिस पर तैस में आकर निलेश ने भी युवती को थप्पड़ मार दिया। विवाद बढ़ता देख दोनों पक्षों को बाउंसरों ने बार से बाहर निकाल दिया।यहां पार्किंग में भी दोनों पक्षों के बीच विवाद होने लगा। विवाद बढ़ते देख युवती के पक्ष मेंयश तिवारी प्रशांत कश्यप, आयुष यादव भी पहुंच गए। इस दौरान निलेश को समझाने लगे। लेकिन, निलेश मारपीट करने लगा। तभी यश तिवारी बटनदार चाकू निकाल कर निलेश के पेट में घोंप दिया, जिससे वो खून से लथपथ घायल हो गया। वहीं, हमलावर युवक भाग निकले। घायल युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 September 2026
रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) की टीम ने छापेमारी की है। महाराष्ट्र से मिले इनपुट के बाद अधिकारियों की टीम 3 गाड़ियों…
 30 September 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में नवविवाहिता की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि पहले पति, देवर और सास ने मिलकर उसकी बेरहमी से पिटाई की। इसके बाद पट्टे…
 30 September 2026
महाराष्ट्र से झारखंड और ओडिशा जाने वाले ट्रेन यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में ट्रैक बदलने का काम किया जाएगा। यह काम सीनी-राजखरसावां…
 30 September 2026
छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में प्रोफेसर ने कॉलेज की छात्राओं से अश्लील डिमांड की है। शासकीय पंडित जवाहरलाल नेहरू कला एवं विज्ञान कॉलेज की छात्राओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रोफेसर जेपी…
 30 September 2026
रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में इन दिनों छत्तीसगढ़ यूथ इनोवेशन एंड एंत्रप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है। इस कॉन्क्लेव में प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से युवा…
 30 September 2026
छत्तीसगढ़ के 100 से ज्यादा अस्पतालों में स्वास्थ्य विभाग ने छापा मारा है। बताया जा रहा है कि आयुष्मान कार्ड से फर्जी इलाज किए जाने की शिकायतें मिली थीं, जिसके…
 30 September 2026
रायपुर ।  प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान की भावना जनभागीदारी और सेवा के माध्यम से…
 29 September 2026
रायपुर (वीएनएस)। कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखंड के बैगा बाहुल्य क्षेत्र तरेगांव जंगल और दलदली क्षेत्र में सेवा, पोषण और जनभागीदारी का अनूठा संगम देखने को मिला। ‘सेवा संकल्प अभियान’…
 29 September 2026
बेमेतरा । छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के 10वें प्रांतीय सम्मेलन में बिलासपुर के कवि एवं डेटा साइंटिस्ट डॉ. अंकुर शुक्ला ‘खावर’ को छत्तीसगढ़ी भाषा को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा…
Advt.