अप्रैल में तपती है भोपाल की धरती, लेकिन इस बार है राहत, देखें पिछले 10 साल के आंकड़े

Updated on 02-04-2026 11:59 AM

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में अप्रैल का महीना मौसम के लिहाज से गर्मी की शुरुआत का सबसे अहम दौर माना जाता है, लेकिन इस बार अप्रैल माह की शुरुआत गरज-चमक और बारिश के साथ हुई है, लेकिन मौसम केंद्र की क्लाइमेटोलॉजी पर नजर डालें तो इस महीने का तापमान लगातार बढ़ता है और सतही वायुदाब में गिरावट दर्ज होती है।

मौसम केंद्र के अनुसार अप्रैल में भोपाल का औसत अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता है। दिन और रात के तापमान में बड़ा अंतर देखने को मिलता है, जिससे दोपहर में तेज गर्मी और सुबह-शाम भीषण गर्मी से हल्की राहत मिलती है। इस दौरान हवा पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी दिशा से चलती है, जो शुष्क होती है और दोपहर में गर्म हवा का अहसास करती है।

हालांकि बीच-बीच में मौसम में बदलाव भी देखने को मिलता है। उत्तरी भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से भोपाल में बादल छाने, गरज-चमक और हल्की बारिश की स्थिति बनी रहती है। कई बार ओलावृष्टि भी दर्ज की गई है।

अप्रैल में औसतन 6.5 मिमी बारिश होती है और बारिश के दिन बहुत कम, लगभग 0.6 दिन ही होते हैं। कुल मिलाकर अप्रैल में भोपाल का मौसम गर्म और शुष्क रहता है, लेकिन बीच-बीच में बदलते मौसम के कारण हल्की राहत भी मिलती है। यह महीना गर्मी के चरम की ओर बढ़ने का संकेत देता है।

44.4 डिग्री तक पहुंचा है पारा

आंकड़ों पर नजर डालें तो 29 अप्रैल 1996 को अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जबकि 2 अप्रैल 1935 को न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया । वहीं 20 अप्रैल 2013 को 24 घंटे में 30.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई, जो इस महीने की सबसे अधिक दैनिक वर्षा रही।

पिछले 10 साल के आंकड़े

पिछले 10 वर्षों के आंकड़ों के अनुसार अप्रैल में अधिकतम तापमान आमतौर पर 40.8 से 43.7 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। 30 अप्रैल 2019 को 43.7 डिग्री सेल्सियस, जबकि 18 अप्रैल 2025 को 42.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ। न्यूनतम तापमान 17.4 से 20.1 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जिसमें 1 अप्रैल 2023 को 17.4 डिग्री सेल्सियस और 13 अप्रैल 2016 को 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.