बिना कपड़ों के धूप सेंकता था मकान मालिक, किराएदार ने किराया देने से किया इनकार, कोर्ट ने क्‍या द‍िया फैसला?

Updated on 27-04-2023 07:13 PM
बर्लिन : जर्मनी की एक अदालत ने एक मामले में फैसला सुनाते हुए कहा कि एक मकान मालिक के अपनी बिल्डिंग के आंगन में बिना कपड़ों के धूप सेंकने से उसके किराएदार अपने किराए को कम नहीं कर सकते हैं। मामला जर्मनी के फ्रैंकफर्ट शहर की एक बिल्डिंग से जुड़ा है जिसमें एक ह्यूमन रिसोर्स कंपनी ने एक ऑफिस फ्लोर किराए पर लिया है। विवाद तब खड़ा हुआ जब कंपनी ने कई अन्य शिकायतों के साथ-साथ मकान मालिक के नग्न होकर धूप सेंकने पर आपत्ति जताते हुए किराए पर रोक लगा दी।

कंपनी की तरफ से किराया न मिलने पर मकान मालिक ने अदालत का रुख किया। फ्रैंकफर्ट कोर्ट ने बुधवार को कंपनी के तर्क को खारिज कर दिया। अदालत ने पाया कि 'किराए की प्रॉपर्टी की उपयोगिता वादी (मकान मालिक) की ओर से खुद को आंगने में नग्न करने से प्रभावित नहीं हुई थी'। कोर्ट ने कहा कि उसे 'संपत्ति पर कोई अस्वीकार्य और अनुचित प्रभाव' दिखाई नहीं दे रहा है। जज निचली अदालत के उस फैसले के खिलाफ अपील पर फैसला सुना रहे थे जो मकान मालिक के पक्ष में सुनाया गया था।

ऑफिस से काफी दूर है आंगन

इस फैसले में कंपनी को सिर्फ सीमित राहत दी गई। कोर्ट ने पाया कि पड़ोस में शोर-शराबे वाले निर्माण कार्य के कारण किराएदार सिर्फ तीन महीने के किराए को कम करने का हकदार है। कोर्ट ने कहा कि जिस जगह पर मकान मालिक धूप सेंक रहा था, वह जगह किराए के दफ्तर क खिड़की से काफी दूर झुककर ही देखी जा सकती थी। यह भी कहा गया कि किराएदार यह भी साबित करने में विफल रहा कि वह सीढ़ियों का इस्तेमाल करके आंगन में गया था। इस आरोप के जवाब में मकान मालिक ने कहा कि उसने एक बाथरोब पहना था जिसे उसने सिर्फ सन लाउंजर से ठीक पहले उतार दिया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.