पास आ गई है लाइफ सर्टिफिकेट जमा कराने की लास्ट डेट, ये 5 ऑनलाइन तरीके आएंगे काम

Updated on 20-11-2022 03:59 PM
नई दिल्ली : सरकारी पेंशन (Pension) पाने के लिए एनुअल लाइफ सर्टिफिकेट (Life Certificate) या जीवन प्रमाण पत्र को 30 नवंबर 2022 तक जमा करना जरूरी है। पेंशनर्स अपना जीवन प्रमाण पर ऑनलाइन भी जमा करा सकते हैं। आज हम आपको ऑनलाइन तरीके से लाइफ सर्टिफिकेट (Life Certificate) जमा कराने के छह तरीके बताने जा रहे हैं। आपको जो तरीका सबसे आसान लगे, उसे चुन सकते हैं। डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बायोमेट्रिक सपोर्ट वाली एक डिजिटल सेवा है। पेंशनर्स इसका फायदा उठा सकते हैं। पेंशनर्स आधार-सक्षम बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण पद्धति का उपयोग करके डीएलसी जनरेट कर सकते हैं।
1. जीवन प्रमाण पोर्टल (Jeevan Pramaan Portal)
जीवन प्रमाण पोर्टल के माध्यम से पेंशनर्स अपना जीवन प्रमाण पत्र ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। पेंशनर्स को पोर्टल से जीवन प्रमाण एप डाउनलोड करना होगा। पेंशनर को अपने फिंगरप्रिंट भी सबमिट करने होंगे। फिंगरप्रिंट डिवाइस को ओटीजी केबल का उपयोग करके मोबाइल फोन से जोड़ा जा सकता है।


2. इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB)

नवंबर 2020 में पेंशन एंड पेंशनर्स वेलफेयर डिपार्टमेंट ने 'पोस्टमैन के जरिए डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने के लिए डोरस्टेप सर्विस' पहल को लॉन्च किया था। इसे डाक विभाग और एमईआईटीवाई के इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) द्वारा विकसित किया गया था। पेंशनर्स को गूगल प्ले स्टोर से 'Postinfo APP' डाउनलोड करना होगा। आप https://youtu.be/eERwM U7g54 लिंक पर जाकर डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र जमा करने की प्रक्रिया देख सकते हैं।

3. डोरस्टेप बैंकिंग (Doorstep Banking)

एलायंस के माध्यम से डोरस्टेप बैंकिंग की भी पेशकश की जाती है, जिसमें सभी 12 सरकारी बैंक शामिल हैं। यह देशभर के 100 प्रमुख शहरों में अपने ग्राहकों के लिए "डोरस्टेप बैंकिंग" प्रदान करता है। पीएसबी एलायंस जीवन प्रमाण पत्र प्राप्त करने की सेवा उपलब्ध करता है। सेवा प्रदान करने के लिए एक डीएसबी एजेंट पेंशनर के दरवाजे पर आएगा। पेंशनभोगी मोबाइल ऐप, वेबसाइट या टोल-फ्री नंबर के माध्यम से इस सेवा का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए आपको डोरस्टेप बैंकिंग (DSii) ऐप को डाउनलोड करना होगा। पेंशनर https://doorstepbanks.com/&https://dsb.imfast.colin/doorstep/lfigin लिंक से भी यह सेवा पा सकते हैं। इसके अलावा टोल फ्री नंबर 18.00.1.213721,1800.1.0371.88.. का भी उपयोग किया जा सकता है।

4. फेस ऑथेंटिकेशन (Face Authentication)
UIDAI आधार सॉफ्टवेयर पर आधारित फेस ऑथेंटिकेशन टेक्नोलॉजी सिस्टम का उपयोग करके भी पेंशनभोगी जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं। इसमें किसी भी एंड्रॉइड स्मार्टफोन से पेंशनभोगी की लाइव फोटो लेकर जीवन प्रमाण मोबाइल एप्लिकेशन पर ऑनलाइन अपलोड करके एक डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनाया जा सकता है।

5.पोस्टमैन (Postman)

डाक विभाग ने इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (Meity) के साथ मिलकर नवंबर 2020 में डाकिया के माध्यम से डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के लिए डोरस्टेप सेवा शुरू की। इस सुविधा का उपयोग करके जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के लिए एक पेंशनभोगी को Postinfo ऐप डाउनलोड करना होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
 16 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच सुलह होने की डील (US-Iran Deal) हो गई है। खबर है कि दोनों देशों के बीच 60 दिनों का सीजफायर होने के बाद…
 16 June 2026
नई दिल्‍ली: अमेरिका-ईरान समझौते की घोषणा के बाद एक भारतीय लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) टैंकर होर्मुज स्‍ट्रेट से गुजरा है। यह ऐसा करने वाले शुरुआती बड़े कमर्शियल जहाजों में से…
 16 June 2026
मुंबई: लॉजिस्टिक्स सेक्टर की कंपनी A-1 लिमिटेड ने बताया है कि उसने प्रमुख औद्योगिक घरानों से 35 करोड़ रुपये के ऑर्डर हासिल किए हैं। इससे चालू वित्तीय वर्ष में उसकी…
 15 June 2026
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे अमीर और पहले ट्रिलियनेयर बने एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स का आईपीओ अमेरिकी शेयर मार्केट में लिस्ट हो गया है। इस आईपीओ की लिस्टिंग धमाकेदार…
 15 June 2026
नई दिल्ली: रुपये की कीमत में डॉलर के मुकाबले हाल में काफी गिरावट देखने को मिली। इसे रोकने के लिए आरबीआई ने कई कदम उठाए। इस बीच केंद्रीय वित्त मंत्री…
 15 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिकी-ईरान के बीच शांति समझौता होने से भारत को भी बड़ी राहत मिलेगी। इस समझौते के बाद मुख्य ईधन मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) भी खुल जाएगा।…
 15 June 2026
नई दिल्ली: आपने भी यह कहावत सुनी होगी कि नाम में क्या रखा है। लेकिन नाम की वजह से कुछ नामी-गिरामी कंपनियां खाद्य सुरक्षा क्षेत्र के नियामक भारतीय खाद्य सुरक्षा…
 13 June 2026
नई दिल्ली: एयर इंडिया का एक विमान पिछले साल 12 जून को अहमदाबाद में हादसे का शिकार हो गया था। उसके बाद से कंपनी को पिछले एक साल में करीब…
Advt.