देवी दर्शन के लिए निकले नेता प्रतिपक्ष व सांसद

Updated on 06-10-2024 12:33 PM

कोरबा । शारदीय नवरात्रि पर्व पर देवी दर्शन के लिए छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत व कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत तीन दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान 6 अक्टूबर को आदिशक्ति मां महामाया देवी रतनपुर पहुंचकर दर्शन करेंगे। इसके बाद महिषासुर मर्दिनी मंदिर चैतुरगढ़ पहुंचकर देवी दर्शन के बाद कटघोरा के लिए रवाना होंगे। कटघोरा में नगर पालिका अध्यक्ष रतन मित्तल द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में सम्मिलित होने के उपरांत कोरबा रवाना होकर पुरानी बस्ती स्थित स्व. इशहाक रिज्वी बाबा खान के निवास पहुंचकर कर शोक संतृप्त परिजनों से मिलेंगे व कोरबा में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। रात्रि विश्राम कोरबा में करने के बाद अगले दिन 7 अक्टूबर को छुरी में आयोजित स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होकर जांजगीर-चाम्पा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के निवास पहुंच कर उनके अनुज स्व. शेखर चंदेल के दशगात्र कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे व नैला में स्थित मां दुर्गा पूजा महोत्सव में शामिल होकर खोखरा में देवी दर्शन के बाद सक्ती में मां महामाया देवी दर्शन व महिला जागृति एवं मित्र क्लब द्वारा आयोजित रास-गरबा कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। रात्रि विश्राम सारागांव में करेंगे। अगले दिन 8 अक्टूबर को गृहग्राम सारागांव में स्थानीय जनों से भेंट कर रायपुर के लिए रवाना होंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 October 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के साथ ही मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश में बारिश की एक्टिविटी थमने से अब दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी की हत्या और रेप के मामले में कोर्ट में चार्जशीट पेश की गई। प्रत्यक्ष गवाही के अभाव में पुलिस ने फॉरेंसिक और डिजिटल सबूतों के…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्कूल प्रिंसिपल ने चोरों का गैंग बनाया, फिर कृषि अधिकारी बनकर सर्वे के नाम पर सूने मकानों को टारगेट करते थे। सर्वे करने की बात कहते…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा में रेप के आरोपी का अस्पताल में आराम फरमाते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरोपी पवन महतो मोबाइल पर बात करते और गुटखा खाते नजर…
 12 October 2026
रायपुर में भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच टी-20 सीरीज का रोमांच जल्द शुरू होने वाला है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन स्मृति मंधाना और उनकी…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में टीचर रजनी बरेठ और उसके 12वीं में पढ़ने वाले बेटे सुजल बरेठ की हत्या मामले में लव अफेयर और पैसों के विवाद का एंगल सामने आया…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
Advt.