संगीत की विरासत और प्यार की परीक्षा, आमने-सामने हैं राधे और तमन्ना, किसकी होगी जीत?
Updated on
02-12-2024 05:07 PM
संगीत की अलग-अलग संस्कृति, विरासत को बचाने की जंग और प्यार की परीक्षा में राधे और श्रेया एक बार आमने-सामने हैं। साल 2020 में आई म्यूजिकल ड्रामा सीरीज 'बंदिश बैंडिट्स' को बहुत प्यार मिला था। सीरीज के गाने भी खूब पॉपुलर हुए थे। अब 4 साल बाद इसका सीक्वल आने वाला है। सोमवार, 2 दिसंबर को मेकर्स ने 'बंदिश बैंडिट्स 2' का ट्रेलर रिलीज किया है, जिसमें पंडित जी की मृत्यु के बाद जहां राधे और राठौड़ परिवार अपनी विरासत को बचाए रखने की जंग लड़ रहे हैं, वहीं पॉप संगीत की पैरोकार तमन्ना एक मशहूर म्यूजिक स्कूल ने अपनी नई यात्रा शुरू कर रही है।
तीन मिनट के ट्रेलर में कहानी वहीं से शुरू होती दिख रही है, जहां पिछले सीजन में खत्म हुई थी। इस बार राधे और तमन्ना के अलग-अलग बैंड 'इंडिया बैंड चैंपियनशिप' (IBC) को लेकर आमने-सामने होते हैं। कहानी में परिवार और विरासत के साथ ही दोनों अपनी व्यक्तिगत चाहत के दबाव से भी जूझते हुए नजर आ रहे हैं।
'बंदिश बैंडिट्स 2' की कास्ट
आनंद तिवारी, अमृतपाल सिंह बिंद्रा और करण सिंह त्यागी ने मिलकर 'बैंडिश बैंडिट्स' का निर्माण किया है। सीक्वल का डायरेक्शन भी आनंद तिवारी ने किया। आत्मिका डिडवानिया और करण सिंह त्यागी ने कहानी लिखी है। सीक्वल में ऋत्विक भौमिक एक बार फिर राधे राठौड़ के किरदार में, तो श्रेया चौधरी अपने तमन्ना शर्मा के रोल में नजर आने वाली हैं। ट्रेलर में हमें शीबा चड्ढा, अतुल कुलकर्णी, राजेश तैलंग और कुणाल रॉय कपूर की भी झलक देखने को मिलती है।
कब और कहां देखें 'बंदिश बैंडिट्स सीजन 2'
'बंदिश बैंडिट्स 2' में कुछ नए कलाकारों की भी एंट्री हुई है। इनमें दिव्या दत्ता, रोहन गुरबक्सानी, यशस्विनी दयामा, आलिया कुरैशी और सौरभ नैयर शामिल हैं। यह सीरीज 13 दिसंबर से OTT प्लेटफॉर्म Amazon Prime Video पर स्ट्रीम होगी।
डायरेक्टर बोले- यह कहानी हमारे लिए भी चुनौती है
डायरेक्टर आनंद तिवारी कहते हैं, 'बंदिश बैंडिट्स की कहानी ने वास्तव में दिल को छू लिया है और यह हमेशा मेरी फेवरेट रहेगी। पहले सीजन को दर्शकों ने जिस तरह प्यार दिया, उसने हमें दूसरे सीजन के लिए प्रेरित किया। इस सीजन में हमने खुद को एक ऐसी कहानी बताने की चुनौती दी है जो जमीनी, सुलभ और अविश्वसनीय रूप से मनोरंजक है।'
ऋत्विक भौमिक बोले- इस बार फॉर्म में होगा राधे
ऋत्विक भौमिक कहते हैं कि उनके लिए राधे की भूमिका निभाना एक लंबे दिन के बाद घर लौटने जैसा है। वह बताते हैं कि सीजन 2 में राधे अपने फॉर्म में आ जाता है, क्योंकि तमन्ना के साथ अपने रिश्ते और तेजी से बदलते माहौल में अपने परिवार की परंपराओं को आगे बढ़ाने के दबाव में है। एक्टर को उम्मीद है कि 'बंदिश बैंडिट्स सीजन 2' भी दर्शकों को बहुत पसंद आएगा।
श्रेया चौधरी ने कहा- यह एक असाधारण अनुभव
तमन्ना का किरदार निभा रहीं श्रेया चौधरी के लिए यह सीजन खास है। वह कहती हैं, 'तमन्ना के लिए दर्द, प्यार और गुस्सा, उसके जीवन भर की चुनौतियों का परिणाम है। वह एक ऐसी लड़की है, जो प्यार और विरासत के बोझ से निपटते हुए अपनी आकांक्षाओं का पीछा कर रही है। यह एक असाधारण अनुभव है।'
साल 2015 में रिलीज 'बाहुबली' और फिर 2017 में आए इसके सीक्वल 'बाहुबली 2: द कन्क्लूजन' ने भारतीय सिनेमा की दिशा और दशा दोनों बदलकर रख दी थी। एसएस राजामौली…
अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। फिल्म रिलीज के पहले ही दिन सिनेमा देखकर निकल रहे लोगों मे इस एक्शन,…
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी जिंदगी की खूबसूरत झलकियां फैंस के…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को जन्मदिन की बधाई देना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारी पड़ रहा है। शुक्रवार, 26 जून को शिक्षा मंत्री के बर्थडे पर प्रधानमंत्री ने सुबह-सुबह…
दूसरे पद्म अवॉर्ड्स सम्मान समारोह में, भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सिनेमा, संगीत, जनसेवा और कला जैसे क्षेत्रों में योगदान के लिए कई जानी-मानी हस्तियों को सम्मानित कर रही हैं।…
'पंचायत' सीरीज की पूरी कास्ट को अब पूरा देश जानता है, लेकिन किसी ने नहीं सोचा होगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कास्ट के कई फेमस चेहरों को पहचानते हैं।…
बेंगलुरु की एक अदालत ने साउथ सिनेमा के नामी एक्टर प्रकाश राज के खिलाफ गैर-जमानती वारंट फिर से जारी किया है। यह कदम कर्नाटक समेत तीन राज्यों की चार अलग-अलग…