400 किलो वजन की क्षमता थी लिफ्ट में, छठवां व्यक्ति जैसे ही चढ़ा, गिर गई लिफ्ट

Updated on 30-04-2026 12:21 PM

भोपाल। एमपी नगर जोन-2 स्थित सागर प्लाजा में बुधवार शाम बड़ा हादसा हो गया। भवन की लिफ्ट चौथी मंजिल से सीधे बेसमेंट तक जा गिरी, जिससे उसमें सवार छह पत्रकार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। चीख-पुकार सुनकर लोग मौके पर दौड़े और घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में पत्रकार रिजवान अहमद सिद्दीकी, सुशील त्रिपाठी, दिलीप भदौरिया, अनीता चौबे, प्रगति श्रीवास्तव और सादिया खान शामिल हैं।

इनमें रिजवान अहमद सिद्दीकी, सुशील त्रिपाठी और सादिया के पैर में फ्रैक्चर बताया गया है, जबकि अन्य के हाथ, पेट और शरीर के अन्य हिस्सों में अंदरूनी चोटें आई हैं। घायलों का इलाज निजी अस्पताल में जारी है।शाम करीब 5:30 बजे मुलाकात के बाद सभी चौथी मंजिल से लिफ्ट के जरिए नीचे उतर रहे थे। बताया जा रहा है कि लिफ्ट की अधिकतम क्षमता 400 किलो थी। जैसे ही छठा व्यक्ति लिफ्ट में सवार हुआ, अचानक लिफ्ट असंतुलित हो गई और तेज आवाज के साथ सीधे बेसमेंट में जा गिरी।

बिल्डिंग में मौजूद लोगों ने बताया कि लिफ्ट गिरने की आवाज काफी तेज थी। बिल्डिंग में मौजूद स्टाफ मौके पर पहुंचे और किसी तरह घायलों को बाहर निकाला।

इस घटना ने बिल्डिंग प्रबंधन की गंभीर लापरवाही को उजागर कर दिया है। सवाल उठ रहे हैं कि यदि लिफ्ट की नियमित जांच और मेंटेनेंस होती, तो इतना बड़ा हादसा टाला जा सकता था।

एमपी नगर पुलिस को घायलों की सूचना मिली थी। जिसके बाद थाना प्रभारी जयहिंद शर्मा और टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। थाना प्रभारी का कहना है कि फिलहाल घायलों की प्राप्त हुई है। उनके बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
 20 September 2026
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के छात्रों ने भर्तियों, नर्सिंग शिक्षा, शिक्षक भर्ती, आदिवासी इलाकों की स्वास्थ्य सेवाओं और परीक्षा गड़बड़ियों…
 20 September 2026
पुजारी ने विधायक को याद दिलाया वादाएक मंदिर के पुजारी ने भाजपा विधायक के सामने उनके ही वादे की पोल खोल दी। इतना ही नहीं, उन्हें सबके सामने खरी-खोटी भी…
 19 September 2026
भोपाल। परी बाजार, ईदगाह हिल्स स्थित दिव्यांग व विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के शासकीय विद्यालय का जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुनीत अग्रवाल ने…
 19 September 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अतिथि विद्वानों के आंदोलन ने अब राजनीतिक मोड़ ले लिया है। अतिथि विद्वानों ने ‘विद्वान जनता पार्टी’ (VJP) बनाने का ऐलान किया है। उनका कहना है कि…
 19 September 2026
भोपाल, मप्र में वर्ग-2 और वर्ग-3 शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन आज 30वें दिन पहुंच गया। यानी डीपीआई के सामने शिक्षक अभ्यर्थियों के संघर्ष…
Advt.