आ गई है देश में सबसे लंबे रूट की वंदे भारत एक्सप्रेस, किसे होगा फायदा और कितना है किराया? जानिए डिटेल

Updated on 15-10-2024 12:08 PM
नई दिल्ली: दिल्ली और पटना के बीच स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस का यात्रियों को लंबे समय से इंतजार है। लेकिन त्योहारी सीजन में उन्हें वंदे भारत एक्सप्रेस में सवारी करने की सुविधा मिल रही है। हालांकि इसमें चेयरकार की फैसिलिटी होगी। दिवाली और छठ पर भारी भीड़भाड़ को देखते हुए रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए कई स्पेशल ट्रेन चला रहा है। इनमें दिल्ली-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस भी शामिल है। यह देश की सबसे लंबे रूट की वंदे भारत एक्सप्रेस है। यह नई दिल्ली-पटना जंक्शन के बीच कुल आठ फेरे लगाएगी और दोनों शहरों के बीच 994 किलोमीटर की दूरी करीब 11.5 घंटे में पूरी करेगी।

दिल्ली-पटना वंदे भारत स्पेशल ट्रेन की सबसे लंबे रूट की वंदे भारत एक्सप्रेस है। जहां तक रेगुलर वंदे भारत एक्सप्रेस की बात है तो सबसे लंबा रूट नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत का है। यह देश की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस थी जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 फरवरी, 2019 को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। यह नई दिल्ली से वाराणसी की 771 किमी करीब 8 घंटे में तय करती है। नई दिल्ली-पटना ट्रेन का रूट इससे भी लंबा है। हालांकि इसे खास मकसद के लिए चलाया गया है। वंदे भारत ट्रेनों को अभी शताब्दी के रूट पर ही चलाया जा रहा है और उनमें केवल बैठकर सफर करने की व्यवस्था है। रेलवे की योजना इसी वित्त वर्ष में स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू करने की है।

ट्रेन का टाइमटेबल


वंदे भारत ट्रेन नई दिल्ली से पटना के लिए 30 अक्टूबर, 1 नवंबर, 3 नवंबर और 6 नवंबर को चलेगी। वापसी में यह ट्रेन 31 अक्टूबर, 2 नवंबर, 4 नवंबर और 7 नवंबर को चलेगी। ट्रेन नंबर 02252 नई दिल्ली-पटना वंदे भारत स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन नई दिल्ली से सुबह 8:25 बजे खुलेगी। यह कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा होते हुए रात 8 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 02251 पटना-नई दिल्ली वंदे भारत स्पेशल एक्सप्रेस पटना से सुबह 7:30 बजे खुलेगी और शाम 7 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

इसका एससी चेयर कार कोच का नई दिल्ली से पटना का किराया 2,575 रुपये और एसी एग्जीक्यूटिव चेयर कार का किराया 4,655 रुपये रखा गया है। इस किराये में जलपान और भोजन शामिल है। वंदे भारत के साथ इस रूट पर एक तेजस भी चलाई जा रही है। यह नई दिल्ली से सुबह 8:25 बजे खुलेगी और रात 8:30 बजे पटना पहुंच जाएगी। वापसी में यह पटना से सुबह 7:30 बजे खुलेगी और रात 7.35 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। रास्ते में यह आरा, बक्सर, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज और कानपुर सेंट्रल में रुकेगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.