WTC फाइनल में कॉमेंट्री करेगा सबसे लकी कॉमेंटेटर, विश्व कप 2011 से है खास कनेक्शन

Updated on 02-06-2023 09:09 PM
नई दिल्ली: ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल 7 जून से लंदन के द ओवल में शुरू होने वाला है। मैच अधिकारियों की घोषणा के साथ-साथ, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने अब कॉमेंटेटरों की लाइनअप का भी खुलासा किया है। लिस्ट में एक खास नाम शामिल है, जो वनडे वर्ल्ड कप 2011 के दौरान भी कॉमेंट्री बॉक्स में था। Dhoni finishes off in style. A magnificent strike into the crowd! India lift the World Cup after 28 years... उनकी कड़कती आवाज आज भी क्रिकेट फेंस के जेहन में है।

जी हां, हम बात कर रहे हैं भारत के पूर्व कोच और धाकड़ ऑलराउंडर रवि शास्त्री की। डब्ल्यूटीसी फाइनल के दौरान अंग्रेजी कॉमेंटेटरों में रवि शास्त्री, सुनील गावस्कर और मैथ्यू हेडन शामिल होंगे। भारतीय क्रिकेट फैंस के मन में जरूर विश्व कप 2011 के फाइनल वाले कनेक्शन की बात होगी। उस समय भारतीय टीम ने श्रीलंका को हराकर वानखेड़े स्टेडियम में 28 वर्ष बाद वनडे वर्ल्ड कप अपने नाम किया था।


हाल ही में समाप्त इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के लिए विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने निराशाजनक सीजन के बाद कॉमेंट्री बॉक्स में वापसी करेंगे। अपनी मोहक कॉमेंट्री शैली के लिए जाने जाने वाले 36 वर्षीय डीके पहले भी फैंस को एंटरटेन कर चुके हैं।

ऑस्ट्रेलिया और भारत दोनों टीमें इंग्लैंड पहुंच चुकी हैं और डब्ल्यूटीसी फाइनल की तैयारियों में व्यस्त हैं। भारत इस साल की शुरुआत में घरेलू धरती पर 2-1 से जीत के साथ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विजयी हुआ था। ऑस्ट्रेलियाई टीम दमदार टीम के साथ उतर रही है तो भारत के कई स्टार खिलाड़ी अनफिट हैं। जसप्रीत बुमराह, ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर और केएल राहुल चोट की वजह से इस ग्रैंड मैच से बाहर हो चुके हैं।

आगामी डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए कॉमेंटेटरों की लिस्ट: रवि शास्त्री, सुनील गावस्कर, कुमार संगकारा, नासिर हुसैन, मैथ्यू हेडन, रिकी पोंटिंग, जस्टिन लैंगर, दिनेश कार्तिक।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
नई दिल्ली: हाल ही में एशिया कप 2026 का खिताब अपने नाम करने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम अब आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में पहुंच चुकी है। हरमनप्रीत…
 21 September 2026
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के खेल मुकाबले हमेशा से ही फैंस का दिल थामकर देखने वाले होते हैं। जब भी ये दोनों टीमें किसी भी खेल में आमने-सामने आती…
 21 September 2026
नई दिल्ली: आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 के तीसरे दिन भारत के निशानेबाजों ने देश को बड़ी सफलता दिलाई है। पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में हिमांशू ढिल्लों,…
 21 September 2026
आइची-नागोया: एशियन गेम्स 2026 में भारत को मिक्सड मार्शल आर्ट्स (MMA) इवेंट में पहला ऐतिहासिक पदक मिल गया है। 36 साल की भारतीय फाइटर सुचीका तरियाल ने सोमवार को महिलाओं…
 21 September 2026
आइची-नागोया: एशियन गेम्स 2026 के पहले ही दिन चीन की 13 साल की तैराक यू जिदी ने अपने शानदार प्रदर्शन से दुनिया को हैरान कर दिया। अगले महीने 14 साल…
 21 September 2026
आइची-नागोया: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला हॉकी टीम का विजयी रथ रुकने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को गिफू प्रेफेक्चरल ग्रीन स्टेडियम में खेले गए पूल-बी के…
 20 September 2026
जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियाई खेल 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय महिला टीम की आक्रामक सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से बांग्लादेशी…
 20 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत 2 पदक जीत चुका है। दोनों सिल्वर मेडल हैं और भारत को दोनों मेडल दिलाने में एलावेनिल वलारिवन ने अहम योगदान दिया। पहले…
 20 September 2026
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने अपने शानदार करियर में एक और ऐतिहासिक चैप्टर जोड़ दिया है। एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश…
Advt.