कोयला कारोबार में मुनाफे का झांसा, 1 करोड़ से ज्यादा की ठगी

Updated on 14-01-2026 01:03 PM

बिलासपुर। कोयले के कारोबार में अधिक मुनाफा दिलाने का झांसा देकर उज्जैन के एक कारोबारी से 1 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी करने के मामले में सरकंडा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

पुलिस ने शहर के एक दंपती सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ठगी का शिकार मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले के आगर रोड निवासी अरविंद सिंह पवार पिता राजेन्द्र सिंह हुए हैं।पीड़ित अरविंद सिंह पवार गुरु प्रकाश बॉयो फ्यूल, गुरु एग्रो ब्रिकेट्स और प्रकाश लोक बॉयो फ्यूल के नाम से कारोबार करते हैं। मार्च 2025 में वे कारोबार के सिलसिले में बिलासपुर आए थे।

इसी दौरान राजस्व कॉलोनी सरकंडा निवासी अतीक उर रहमान उर्फ राजा खान (37) उनसे सेंट्रल पाइंट होटल में मिला और कोयले के कारोबार में निवेश करने पर अधिक मुनाफा दिलाने का लालच दिया। उसने बताया कि उसके परिचित नेहरू उर्फ नेहरू साहू (37) और उसकी पत्नी सोनम कश्यप (26) यह कारोबार बड़े पैमाने पर करते हैं।आरोपियों की बातों पर भरोसा कर अरविंद सिंह ने नेहरू साहू और सोनम कश्यप से मुलाकात की। सोनम ने खुद को सुपर कोल ट्रेडिंग कंपनी और नेहरू ने एसएस कोल ट्रेडिंग का प्रोप्राइटर बताया।

उन्होंने कोयला खरीद के लिए निवेश करने पर प्रति टन 200 से 500 रुपये तक मुनाफा पांच दिन में देने का दावा किया।भरोसे में आकर अरविंद सिंह ने अपनी फर्म के खाते से कुल 1 करोड़ 13 लाख 10 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में आरोपियों ने केवल 61 लाख 2 हजार 626 रुपये लौटाए, जबकि शेष 67 लाख 97 हजार 374 रुपये वापस नहीं किए।

राशि वापस न मिलने पर पीड़ित ने सरकंडा थाने में शिकायत दर्ज कराई। टीआई सरकंडा प्रदीप आर्य के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने जांच के बाद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 September 2026
छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले में पुलिस ने दो पिकअप से 9 क्विंटल 19 किलो गांजा जब्त किया है। जिसकी अनुमानित कीमत 4 करोड़ 59 लाख रुपए बताई गई है। गांजा…
 28 September 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की एक्टिविटी अभी पूरी तरह थमी नहीं हैं। आज भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक…
 27 September 2026
रायपुर में शनिवार देर रात ट्रिपल मर्डर की घटना सामने आई है। पति ने अपनी पत्नी और 2 नाबालिग बच्चों की धारदार चाकू से हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी…
 27 September 2026
रायपुर में कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी मिली है। इस मामले में पुलिस ने शनिवार देर रात शराब कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । कभी नवजात बच्चे की देखभाल और घर की जरूरतों के बीच आर्थिक चिंता से जूझ रही ग्राम पठारी की श्रीमती कमला साहू के लिए आज हालात कुछ बदले…
 27 September 2026
सारंगढ़-बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पवनी परिसर में जिला स्तरीय महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता कार्यक्रम तथा निःशुल्क स्वास्थ्य…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बीच नदी-नालों और जलाशयों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला प्रशासन ने बाढ़ की संभावित स्थिति से निपटने के…
 27 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास की प्रवचनमाला में आत्मकल्याण का मार्ग बताया जा रहा है। मुनि संवेगरत्न सागर द्वारा आचार्य वीरभद्राचार्य रचित ‘आतुर प्रत्याख्यान’…
 27 September 2026
रायपुर । राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर की वारदात से हड़कंप मच गया है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में एक महिला और उसके दो नाबालिग बच्चों…
Advt.