दीप्ति शर्मा की फिरकी का चला जादू, भारतीय महिला टीम ने वेस्टइंडीज को 37 गेंद रहते रौंदा

Updated on 31-01-2023 07:24 PM
ईस्ट लंदन (दक्षिण अफ्रीका): दीप्ति शर्मा और राजेश्वरी गायकवाड़ की शानदार फिरकी गेंदबाजी से भारत ने तीन देशों की टी20 सीरीज के ग्रुप चरण के आखिरी मुकाबले में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से शिकस्त दी। टीम इंडिया को यह जीत 37 गेंद बाकी रहते ही मिल गई। दीप्ति ने चार ओवर में दो मेडन के साथ 11 रन देकर तीन विकेट चटकाये जबकि राजेश्वरी ने चार ओवर में नौ रन देकर एक सफलता हासिल की। पूजा वस्त्राकर ने चार ओवर में 19 रन देकर दो विकेट लिये। भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें पहले ही दो फरवरी को खेले जाने वाले फाइनल का टिकट पक्का कर चुकी हैं।

94 रन ही बना सकी वेस्टइंडीज टीम

वेस्टइंडीज की कप्तान हेली मैथ्यूज ने पारी का आगाज करते हुए 34 रन बनाये लेकिन उनकी टीम छह विकेट पर महज 94 रन ही बना सकी। भारत ने 13.5 ओवर में दो विकेट गंवा कर लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत के लिए सलामी बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स ने 39 गेंद में नाबाद 42 रन बनाये जबकि कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 23 गेंद में नाबाद 32 रन की आतिशी पारी खेली। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 54 रन की अटूट साझेदारी की।
इससे पहले भारतीय गेंदबाजों ने हरमनप्रीत के टॉस जीतकर गेंदबाजी करने के फैसले किया। रेणुका सिंह और शिखा पांडे से शुरुआती तीन ओवर गेंदबाजी कराने के बाद कप्तान ने गेंद दीप्ति को सौंपी और उन्होंने चौथे ओवर में बिना कोई रन दिये लगातार दो गेंद पर रशादा विलियम्स (आठ) और शमैन कैम्पबेल (शून्य) के विकेट चटकाकर कप्तान के भरोसे को बरकरार रखा। मैथ्यूज ने पांचवें ओवर में शिखा के खिलाफ दो और छठे ओवर में दीप्ति के खिलाफ एक चौका जड़ा, जिससे पावर प्ले में वेस्टइंडीज का स्कोर दो विकेट पर 31 रन था।

बीच के ओवर्स में कसा शिकंजा

सातवें ओवर में गेंदबाजी के लिए आयी राजेश्वरी गायकवाड़ ने मेडन डाल कर दबाव बढ़ाने के बाद नौवें ओवर में जेनाबा जोशेफ (3) को पगबाधा किया। कम हुई रन गति को बढ़ाने के लिए मैथ्यूज ने 11वें ओवर में रेणुका के खिलाफ चौका लगाया लेकिन अगले ओवर में पूजा वस्त्राकर ने विकेटकीपर यास्तिका भाटिया के हाथों कैच कराकर उनकी 34 गेंद की पारी को खत्म किया। वेस्टइंडीज की टीम 12वें से 15वें ओवर के बीच सिर्फ पांच रन बना सकी।

जायडा जेम्स ने 16वें ओवर में शिखा के खिलाफ पारी का पहला और 18वें ओवर में दीप्ति के खिलाफ दूसरा छक्का लगाया। दीप्ति ने इससे पहले इसी ओवर में शबिका गजनबी (12) को स्टंप कराया। जायदा और आलिया ऑलेन ने आखिरी ओवर में नौ रन बटोर कर स्कोर को 90 के पार पहुंचाया। पूजा ने हालांकि आखिरी गेंद पर ऑलेन को आउट कर अपनी दूसरी सफलता हासिल की।

नहीं चला स्मृति का बल्ला

लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत को दूसरे ओवर में स्मृति मंधाना (5) के आउट होने से झटका लगा लेकिन दूसरे छोर से जेमिमा ने जेनेलिया के खिलाफ दो चौके जड़ दबाव को हावी नहीं होने दिया। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आयी हरलीन देओल (13) ने शमिला कॉनेल के खिलाफ चौका जड़ा। पावरप्ले में भारत का स्कोर एक विकेट पर 36 रन था लेकिन आठवें ओवर में मैथ्यूज की गेंद पर हरलीन मिड ऑफ में गजनबी को कैच थमा बैठी।

हरमनप्रीत ने क्रीज पर कदम रखते ही चौका जड़ दिया। उन्होंने और जेमिमा ने 11वें ओवर में ऑलेन के खिलाफ दो चौके लगाये। भारतीय कप्तान ने 13वें ओवर में जायडा की लगातार गेंदों को सीमा रेखा के पार भेज टीम की जीत पक्की कर दी। हरमनप्रीत ने 23 गेंद की नाबाद पारी में चार जबकि जेमिमाह ने 39 गेंद की नाबाद पारी में पांच चौके लगाये।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
 18 September 2026
निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
 18 September 2026
बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं मिला। वह तीनों मैच में बेंच पर ही बैठे रहे। इस वजह से कई पूर्व खिलाड़ियों…
 18 September 2026
नई दिल्ली: सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तीसरे और अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में अफगानिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दी। बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक ने सिर्फ 30…
 18 September 2026
भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। इस टीम में मोहम्मद शमी की वापसी की उम्मीद लगाई जा रही थी, लेकिन…
 18 September 2026
प्रमोद पाल (गोरखपुर): उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव की रहने वाली 25 साल की सोनाली सिंह आज उन युवाओं के लिए मिसाल बन…
 18 September 2026
निशिन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टर फाइनल में जापान को सिर्फ 57 रनों पर ऑलआउट कर दिया है। टॉस का सिक्का भारत के पक्ष में…
 17 September 2026
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए जब अपनी टीम की घोषणा की तो चयनकर्ताओं की नई रणनीति साफ…
Advt.