प्यार का जादू बांग्लादेश से राजस्थान आई युवती, शादीशुदा प्रेमी से ऐप पर हुई दोस्ती तो 2200 KM का किया सफर तय

Updated on 06-09-2023 01:15 PM
अनूपगढ़ / जयपुर : बांग्लादेश की राजधानी ढाका से एक महिला अपने प्रेमी से मिलने राजस्थान के अनूपगढ़ पहुंच गई है। युवती ने प्रेमी से मिलने के लिए करीब 2200 किलोमीटर का सफर तय किया है। छह महीने पहले ही दोनों की दोस्ती सोशल मीडिया ऐप के जरिए हुई थी। महिला टूरिस्ट वीजा लेकर अनुपगढ पहुंची है। पश्चिमी राजस्थान के अनूपगढ़ जिले में प्रेमी से मिलने के लिए आई 30 वर्षीय बांग्लादेशी महिला के मिलने के बाद खुफिया एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। पुलिस ने बताया कि मामला तब सामने आया जब रावाला पुलिस स्टेशन ने वरिष्ठ अधिकारियों को अलर्ट किया। एक महिला, जिसकी पहचान उम्मे हबीबा के रूप में हुई है, जो ढाका की रहने वाली है, अपने देश से कोलकाता पहुंची और वहां से पश्चिमी राजस्थान के एक छोटे से गांव में चली गई।

राजस्थान पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बतया कि महिला ने 1 सितंबर को ढाका छोड़ा और कोलकाता पहुंचीं। उन्होंने पर्यटक वीजा पर यात्रा करने का दावा किया। 3 सितंबर को, वह हावड़ा एक्सप्रेस से बीकानेर पहुंचीं। उसके बाद, उन्होंने बीकानेर में एक बस स्टैंड से बस ली और अनूपगढ़ जिले के 13 डॉल गांव में पहुंचीं।

खुफिया अधिकारियों को किया अलर्ट

आईजीपी बीकानेर ओम प्रकाश ने फिर पुलिस को मामले की जांच करने के निर्देश दिए और खुफिया अधिकारियों को अलर्ट भेजा गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने विभिन्न सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों के कर्मियों से मिलकर एक संयुक्त पूछताछ समिति (जेआईसी) के गठन की सिफारिश की है ताकि महिला की जांच की जा सके।

ऐप के जरिए हुई मुलाकात

पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्से प्रतिबंधित क्षेत्र माने जाते हैं, लेकिन वे स्पष्ट रूप से चिह्नित नहीं हैं। इसलिए, इस मामले के लिए जेआईसी के गठन का अनुरोध किया गया है। सूत्रों ने यह भी कहा कि महिला ने स्थानीय व्यक्ति, जो लगभग 28 वर्ष का है, जिससे मोबाइल ऐप पर मुलाकात की थी। वे पिछले सात से आठ महीनों से ऐप पर एक-दूसरे से बात कर रहे थे।

सूत्रों के अनुसार उसके पास से बांग्लादेशी मुद्रा में लगभग 2,000, एक पासपोर्ट, एक ढाका से कोलकाता की ट्रेन टिकट और अन्य सामान मिला है। पुलिस ने बताया कि जिस व्यक्ति से वह मिलने आई थी उसका नाम रोशन है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि उनकी जांच की जा रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.