महतारी वंदन योजना बना कामकाजी महिला चित्रलेखा के लिए मुश्किल वक्त का सहारा

Updated on 31-01-2026 12:31 PM

बालोद । मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाले छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए शुरू की गई महतारी वंदन योजना राज्य के अनेक जरूरतमंद महिलाओं को समय पर मदद एवं संबल प्रदान कर उनके लिए हर दृष्टि से अत्यंत उपयोगी साबित हो रहा है। इस योजना के फलस्वरूप उन्हें समय पर मिल रहे लाभ की सराहना समूचे छत्तीसगढ़ राज्य के अलावा बालोद जिले के महिलाओं ने भी की है। इसी कड़ी में जिले के बालोद विकासखण्ड के ग्राम देवारभाट की कामकाजी महिला श्रीमती चित्रलेखा देवांगन ने भी इस योजना की भूरी-भूरी सराहना की है। इस योजना की सराहना करते हुए श्रीमती चित्रलेखा देवांगन ने कहा कि यह योजना मुझे एवं मेरे जैसे अनेक जरूरतमंद महिलाओं को समय पर राशि की उपलब्धता सुनिश्चित कराकर हमारे लिए मुश्किल वक्त का सहारा बन गया है। श्रीमती चित्रलेखा देवांगन ने बताया कि महतारी वंदन योजना के अंतर्गत प्रत्येक माह की अंतिम तिथि को उनके खाते में 01 हजार रूपये राशि जमा हो जाने से वे इस राशि का उपयोग अपने छोटे बच्चों के पढ़ाई-लिखाई के अलावा इलाज एवं अन्य जरूरी घरेलु कार्यों को पूरा करने के लिए भी कर रही है।

श्रीमती चित्रलेखा देवांगन ने बताया कि वे अत्यंत निम्न मध्यम वर्ग के परिवार से संबंध रखने वाली घरेलु महिला है। वे एवं उनका परिवार मेहनत, मजदूरी कर जीवन यापन कर रही है। जिसके चलते उनके परिवार में बच्चों की पढ़ाई-लिखाई तथा स्वास्थ्य संबंधी समस्या उत्पन्न होने पर समय पर राशि का प्रबंध करने में उन्हें बहुत कठिनाई होती थी। लेकिन मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाले छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा राज्य में लागू की गई महतारी वंदन योजना के फलस्वरूप उनके खाते में प्रत्येक माह 01 हजार रूपये की राशि अंतरित की जा रही है। महतारी वंदन योजना की यह राशि उनके लिए संकटमोचक साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस योजना से मिले राशि से अब उन्हें अपने 02 छोटे बच्चों की पढ़ाई-लिखाई के लिए समय पर शिक्षण शुल्क की व्यवस्था के अलावा इलाज एवं अन्य घरेलु जरूरतों के लिए राशि का प्रबंध कर पा रही है। श्रीमती चित्रलेखा देवांगन ने राज्य में महतारी वंदन योजना लागू कर राज्य के अनेक जरूरतमंद महिलाओं को सहारा एवं संबल प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाले छत्तीसगढ़ सरकार को हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया है। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 September 2026
छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले में पुलिस ने दो पिकअप से 9 क्विंटल 19 किलो गांजा जब्त किया है। जिसकी अनुमानित कीमत 4 करोड़ 59 लाख रुपए बताई गई है। गांजा…
 28 September 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की एक्टिविटी अभी पूरी तरह थमी नहीं हैं। आज भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक…
 27 September 2026
रायपुर में शनिवार देर रात ट्रिपल मर्डर की घटना सामने आई है। पति ने अपनी पत्नी और 2 नाबालिग बच्चों की धारदार चाकू से हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी…
 27 September 2026
रायपुर में कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी मिली है। इस मामले में पुलिस ने शनिवार देर रात शराब कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । कभी नवजात बच्चे की देखभाल और घर की जरूरतों के बीच आर्थिक चिंता से जूझ रही ग्राम पठारी की श्रीमती कमला साहू के लिए आज हालात कुछ बदले…
 27 September 2026
सारंगढ़-बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पवनी परिसर में जिला स्तरीय महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता कार्यक्रम तथा निःशुल्क स्वास्थ्य…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बीच नदी-नालों और जलाशयों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला प्रशासन ने बाढ़ की संभावित स्थिति से निपटने के…
 27 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास की प्रवचनमाला में आत्मकल्याण का मार्ग बताया जा रहा है। मुनि संवेगरत्न सागर द्वारा आचार्य वीरभद्राचार्य रचित ‘आतुर प्रत्याख्यान’…
 27 September 2026
रायपुर । राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर की वारदात से हड़कंप मच गया है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में एक महिला और उसके दो नाबालिग बच्चों…
Advt.