जल जीवन मिशन का मुख्य उद्देश्य हर घर नल से जल पहुंचाना : कलेक्टर

Updated on 24-04-2023 12:41 AM

कवर्धा । कलेक्टर जनमेजय महोबे ने कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में जल जीवन मिशन से संबंधित अधिकारियों, ठेकेदारों और इंजीनियर की संयुक्त बैठक लेकर उनके कार्यों की गहन समीक्षा की। उन्होंने इस योजना के अंतर्गत चल रहे कार्यों में प्रगति लाने और गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लपरवाही करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

कलेक्टर महोबे ने कहा कि जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत कार्य में हर स्तर पर मापदंड गुणवत्ता के अनुरूप होना चाहिए। जिस स्थान पर कार्य चल रहा है, वहां इंजीनियर द्वारा लगातार मॉनिटरिंग होना चाहिए। टंकी का निर्माण सहित पाइप की गुणवत्ता पर समझौता नहीं किया जाएगा। अधिकारियों को इसका टेस्टिंग करने के निर्देश दिए। योजना के संबंधित सभी गाइड लाइन की जानकारी होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कुछ ग्रामों के निरीक्षण के दौरान देखा गया है कि नल कनेक्शन घर के बाहर दूर में कर दिया गया है। इसमें सुधार करने के निर्देश दिए है।

उन्होंने कहा कि पाइप लाइन के लिए जहां पर गड्डे किए जाते है, वहां पर पाइप लाइन बिछाने के बाद जल्दी सुधार कार्य किया जाए। इसमें शिकायत नहीं मिलना चाहिए। ठेकेदारों ने जानकारी दी की कुछ गांवों में पानी टंकी निर्माण के लिए स्थान की दिक्कत हो रही है। कलेक्टर ने एसडीएम को इसका निराकरण करते हुए जल्द ही कार्य प्रारंभ कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गांवों से आपसी समन्वय कर इसका समाधान करें।

कलेक्टर महोबे ने कहा कि जल जीवन मिशन योजना शासन के प्राथमिकता में शामिल है, यह जनसामान्य से जुड़ा कार्य है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य हर घर नल के माध्यम से जल को पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि इस कार्य को अपना स्वामित्व लेकर करना होगा तभी कार्यों में तेजी और गुणवत्ता आएगी। ग्रामीण क्षेत्रों में टंकी निर्माण और पाइप लाइन का कार्य करने में अनेक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसके लिए ग्रामों से आपसी समन्वय बनाकर कठिनाइयों को दूर करें। जिले के वनांचल क्षेत्रों में कार्य चुनौतीपूर्ण है, इन क्षेत्रों में विशेष ध्यान देने की जरूरत है। जिले के अंतिम छोर पर बसे पारा, मोहल्ला और मजरा टोले तक पेयजल को पहुंचाने का कार्य शीघ्र होना चाहिए।

योजनाओं का जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन करना हमारी जिम्मेदारी : कलेक्टर महोबे

कलेक्टर महोबे ने कहा कि जल जीवन मिशन का उद्देश्य सभी परिवार तक नल के माध्यम से पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। उन्होने कहा कि जल हमारे लिए महत्वपूर्ण है। शासन द्वारा बनाई गई योजनाओं का जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन करना हमारी जिम्मेदारी है। सभी नागरिकों को सतत रूप से पानी उनके घर तक पहुंचना चाहिए। इसके लिए यह जरूरी है कि सभी अधिकारी और इंजीनियर फिल्ड में जाकर कार्यों का निरीक्षण करे और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखे। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के माध्यम से मैदानी क्षेत्र समेत सुदूर वनांचल क्षेत्र बैगा निवासियों के घर तक जल की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि यह योजना जिनके लिए बनाई गई है उन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी हमारी है। मिशन मोड में कार्य करते हुए इसका क्रियान्वयन होना चाहिए। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़।कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सीएम हेल्पलाइन में आए आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उनके मांग पर आवश्यक प्रक्रिया कर उन्हें लाभान्वित किया है। जिले के आवेदक दीपक…
 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में जन जल जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत कोरकोटी एवं आश्रित…
 08 August 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा स्थित पटवारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते…
 08 August 2026
रायपुर। विवेकानंद नगर ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,साधना,आराधना का क्रम जारी है। तप की श्रृंखला में 7 अगस्त से गिरनार नेमी तप प्रारंभ हुआ। 22 दिवसीय इस…
 08 August 2026
दुर्ग । राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दुर्ग के निजी होटल में आयोजित हथकरघा प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का…
 08 August 2026
भिलाई l शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत आयोजित दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
 08 August 2026
रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प,…
 08 August 2026
कवर्धा। धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था की नगरी कवर्धा के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा की मंशानुरूप…
 08 August 2026
कवर्धा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गुरुकुल व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल विजयी रहे। फाइनल प्रतियोगिता के अतिथि के रूप…
Advt.