राजिम कुंभ में मुख्य मंच बना छत्तीसगढ़ी संस्कृति की नई पहचान

Updated on 04-02-2026 12:04 PM

गरियाबंद। राजिम कुंभ कल्प मेला के दूसरे दिन मुख्य मंच पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति की भव्य और मनोहारी छटा देखने को मिली। देश-प्रदेश से पहुंचे श्रद्धालुओं और दर्शकों के बीच प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने छत्तीसगढ़ की लोककला, शास्त्रीय नृत्य और परंपराओं को एक नई पहचान दी। कार्यक्रम की शुरुआत इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय की पीएचडी शोधार्थी सुश्री लीली चौहान द्वारा प्रस्तुत कत्थक नृत्य से हुई। उन्होंने विभिन्न प्रसंगों के माध्यम से कथक की भाव भंगिमाओं और मुद्राओं को मंच पर जीवंत कर दिया। उनकी प्रस्तुति को देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए और हर नृत्य शैली पर तालियों की गूंज सुनाई देती रही।  इसके पश्चात लोकप्रयाग मंच की झमाझम प्रस्तुतियों ने दर्शकों को छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति से परिचय कराया। लोकप्रयाग के कलाकारों ने अपनी पहली प्रस्तुति में मां जगदंबा का स्मरण करते हुए “मोर दंतेश्वरी महामाई” गीत प्रस्तुत किया, जिससे दर्शकों को मंच से ही बस्तर स्थित मां दंतेश्वरी के दर्शन का अनुभव हुआ।

इसके बाद छत्तीसगढ़ के राजकीय गीत “अरपा पैरी के धार, महानदी हे अपार” की प्रस्तुति से जमकर सराहना मिली। कार्यक्रम की कड़ी में “आगे बड़ी माटी मोर भुइयां...” जैसे गीतों ने दर्शकों का ध्यान किसानों और मिट्टी से जुड़ी संस्कृति की ओर खींचा, वहीं प्रसिद्ध गीत “सॉस गारी दीहि...” ने एक बार फिर दर्शकों को अपने लोक-संगीत के जादू में बांध लिया। लोक कलाकारों ने विलुप्त हो रही लोकविधाओं जैसे बांसगीत और जय गंगान की प्रस्तुति से उन्हें पुनर्जीवित करने का सराहनीय प्रयास किया।

कार्यक्रम के अंतिम चरण में “मोर छत्तीसगढ़ हे महान, जिहां बसे राजिम धाम...” गीत की प्रस्तुति पर पूरा पंडाल राजिम की जय-जयकार से गूंज उठा। इसके साथ ही आदिवासी अंचलों में प्रचलित नृत्यों की प्रस्तुति पर दर्शक झूम उठे। कार्यक्रम के समापन पर सभी कलाकारों का सम्मान प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 September 2026
छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले में पुलिस ने दो पिकअप से 9 क्विंटल 19 किलो गांजा जब्त किया है। जिसकी अनुमानित कीमत 4 करोड़ 59 लाख रुपए बताई गई है। गांजा…
 28 September 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की एक्टिविटी अभी पूरी तरह थमी नहीं हैं। आज भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक…
 27 September 2026
रायपुर में शनिवार देर रात ट्रिपल मर्डर की घटना सामने आई है। पति ने अपनी पत्नी और 2 नाबालिग बच्चों की धारदार चाकू से हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी…
 27 September 2026
रायपुर में कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी मिली है। इस मामले में पुलिस ने शनिवार देर रात शराब कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । कभी नवजात बच्चे की देखभाल और घर की जरूरतों के बीच आर्थिक चिंता से जूझ रही ग्राम पठारी की श्रीमती कमला साहू के लिए आज हालात कुछ बदले…
 27 September 2026
सारंगढ़-बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पवनी परिसर में जिला स्तरीय महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता कार्यक्रम तथा निःशुल्क स्वास्थ्य…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बीच नदी-नालों और जलाशयों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला प्रशासन ने बाढ़ की संभावित स्थिति से निपटने के…
 27 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास की प्रवचनमाला में आत्मकल्याण का मार्ग बताया जा रहा है। मुनि संवेगरत्न सागर द्वारा आचार्य वीरभद्राचार्य रचित ‘आतुर प्रत्याख्यान’…
 27 September 2026
रायपुर । राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर की वारदात से हड़कंप मच गया है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में एक महिला और उसके दो नाबालिग बच्चों…
Advt.