बाजार ने फिर नया ऑल टाइम हाई बनाया:सेंसेक्स 62,690 के स्तर पर पहुंचा

Updated on 28-11-2022 07:19 PM

शेयर बाजार ने हफ्ते के पहले कारोबारी दिन, यानी सोमवार (28 नवंबर) को नया रिकॉर्ड बनाया। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 62,690 के नए ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। इससे पहले सेंसेक्स ने शुक्रवार को ऑल टाइम हाई बनाया था।

अभी सेंसेक्स 330 से ज्यादा अंक की तेजी के साथ 62,630 के करीब कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 में से 19 शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है। वहीं 11 शेयरों में गिरावट है।

निफ्टी ने भी नया ऑल टाइम हाई बनाया
निफ्टी ने भी नया ऑल टाइम हाई बनाया है। कारोबार के दौरान निफ्टी 18,611.05 के स्तर पर पहुंचा। इससे पहले निफ्टी ने 19 अक्टूबर 2021 को ऑल टाइम हाई बनाया था। अभी यह 87 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 18,600 के करीब कारोबार कर रहा है।

100 पॉइंट से शुरू हुआ था सेंसेक्स
1986 में जब सेंसेक्स की शुरुआत हुई तो इसका बेस ईयर 1978-79 को रखा गया और बेस 100 पॉइंट बनाया गया। जुलाई 1990 में ये आंकड़ा 1000 पॉइंट पर पहुंच गया। 1991 के आर्थिक उदारीकरण के बाद सरकार ने FDI के दरवाजे खोले और बिजनेस करने के कानून में बदलाव किया। इसने सेंसेक्स में गति बढ़ाई।

BPCL-रिलायंस टॉप गेनर
BPCL, रिलायंस, हीरो मोटोकॉर्प, इंडसइंड बैंक, बजाज फिनसर्व, नेस्ले इंडिया, एशियन पेट्स समेत निफ्टी के 32 शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है। वहीं हिंडाल्को, JSW स्टील, टाटा स्टील, अपोलो हॉस्पिटल, कोल इंडिया समेत निफ्टी के 18 शेयरों में तेजी दिख रही है।

आईटी, बैंक, ऑटो में तेजी
NSE के 11 सेक्टोरल इंडेक्स में से 6 में तेजी देखने को मिल रही है। बैंक, ऑटो, फाइनेंशियल सर्विसेज, FMCG, IT और प्राइवेट बैंक सेक्टर में तेजी है। वहीं मीडिया, रियल्टी, मेटल, फार्मा और PSU बैंक सेक्टर में गिरावट नजर आ रही है।

बाजार ने शुक्रवार को भी बनाए थे रिकॉर्ड्स
शेयर बाजार ने हफ्ते के पांचवें और आखिरी कारोबारी दिन, यानी शुक्रवार (25 नवंबर) को भी कई रिकॉर्ड्स कायम किए थे। इस दिन कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 62,447 ऑल टाइम हाई बनाया था। इसके बाद सेंसेक्स 20 अंकों की तेजी के साथ 62,293 के स्तर पर बंद हुआ था। यह सेंसेक्स का ऑल टाइम क्लोजिंग हाई और 52-वीक हाई भी था।

निफ्टी ने नया क्लोजिंग हाई बनाया था
निफ्टी ने 52 हफ्तों का नया हाई और क्लोजिंग हाई बनाया था। निफ्टी 28 अंक बढ़कर 18,512 के स्तर पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान ये 18,534.90 के स्तर पर पहुंचा था। इससे पहले निफ्टी का 52-वीक हाई 18,529 और क्लोजिंग हाई 18,484 था, जो उसने एक दिन पहले 24 नवंबर को बनाया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.