'बेमेतरा के एके पहचान, सतप्रतिशत हो मतदान' के नारे से गूंज उठा बाजार

Updated on 02-08-2023 04:36 PM

बेमतरा । जिले में स्वीप कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों से मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। आगामी विधानसभा निर्वाचन एवं सभी निर्वाचनों में मतदाताओं द्वारा शत प्रतिशत मतदान करने एवं उन्हें अपने मताधिकार का उपयोग करने के उद्देश्य से पूरे जिले में उत्साह के साथ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम (स्वीप) चलाया जा रहा है 

निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार आज जिला मुख्यालय में वॉकथॉन  रैली का आयोजन किया गया। रिमझिम बारिश के बीच स्कूली छात्र-छात्रों के साथ अधिकारी एवं कर्मचारियों भी पूरे उत्साह और उमंग के साथ शामिल हुए। छात्राओं के हाथों में बैनर स्लोगन तख़्ती और उनके मुख से निकल रहे रोचक मतदाता जागरूक छत्तीसगढ़ी भाषा के नारों से शहर का वातावरण गूंज उठा।  

अधिकारी-कर्मचारियों व बच्चों के साथ चालित वाहन के स्पीकर से“बेमेतरा के एके पहचान सतप्रतिशत हो मतदान” के साथ अन्य नारे दौराहे जा रहे थे। जिसे देखने सुनने के लिए दुकानदार के साथ ग्राहक और नागरिक दुकानों और घरों से निकले। रैली जिला मुख्यालय के जयस्थम चौक से शुरू हुईं जो मुख्य चौक, सदर बाज़ार होते हुए आयी।  मतदाता जागरूकता वॉकथॉन रैली को मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं स्वीप नोडल अधिकारी लीना कमलेश मांडवी और अनुविभागीय अधिकारी (रा)  सुरुचि सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और स्वयं भी रैली में शामिल हुए। इससे पहले वरिष्ठ मतदाता जिले के मतदाता जागरूकता के ब्रांड एंबेसडर दिलहरन तिवारी और भानूप्रताप सोनी का पुष्पगुच्छ से स्वीप नोडल अधिकारी  मांडवी ने स्वागत किया गया। 


दिलहरन तिवारी ने मतदाताओं से सभी निर्वाचनों में मतदान की अपील की। पात्र युवाओं से अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाने एवं मत परिचय पत्र बनवाने की अपील की। इस अवसर पर नोडल अधिकारी ने मतदान करने की शपथ दिलायी। अपर कलेक्टर  छन्नू लाल मार्कण्डे ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी  धनराज मारकम, ज़िला खाद्य अधिकारी  नितिन त्रिवेदी, ज़िला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास  बी.डी. पटेल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
गरियाबंद। लाइवलीहुड कॉलेज गरियाबंद में 10 अगस्त 2026 को Sewing Machine Operator कोर्स में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली विशेष पिछड़ी जनजाति समूह (PVTG) की 19 भुंजिया युवतियों को सिलाई मशीन…
 13 August 2026
रायपुर।छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। नवीन…
 13 August 2026
रायपुर। 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ की समृद्ध आदिवासी लोककला, संस्कृति और परंपराओं के लिए यह गौरव का…
 13 August 2026
दुर्ग। दुर्ग विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में आज आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव शामिल हुए। उन्होंने तिरंगा यात्रा में सहभागी बनकर राष्ट्रभक्ति…
 13 August 2026
दुर्ग। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग तथा पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा बोरी थाना क्षेत्र में कोटपा अधिनियम 2003 के तहत बड़ी चालानी कार्रवाई की गई है। उक्त कार्रवाई कलेक्टर…
 13 August 2026
दुर्ग। खरीफ सीजन 2026 को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय…
 13 August 2026
रायपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुँचाने 211 वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), थनौद, नया रायपुर द्वारा आज, 13 अगस्त को…
 13 August 2026
रायपुर। बस्तर तिरंगा यात्रा के तहत नारायणपुर से शुरू हुई बाइक तिरंगा यात्रा बुधवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में बारसूर पहुंची। बारसूर…
 13 August 2026
भिलाई। छत्तीसगढ़ के पहले और प्रमुख लोकपर्व हरेली तिहार पर भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने अपने परिवार के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हरेली पर्व मनाया। उन्होंने अपने निवास…
Advt.