कड़वी यादों के साथ खत्म हुआ मैच, नहीं मिलाया एक दूसरे से हाथ, हाथापाई की आई नौबत

Updated on 07-11-2023 01:50 PM
नई दिल्ली: आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 में बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच मुकाबले में भारी ड्रामा देखने को मिला। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मैच में मैदान पर पूरे मैच के दौरान माहौल काफी टेंस रहा। यही कारण है कि जब मैच खत्म हुआ तो श्रीलंका और बांग्लादेश के खिलाड़ी एक दूसरे से बिना हाथ मिलाए ही पवेलियन वापस लौट गए।

दरअसल इसकी शुरुआत श्रीलंकाई पारी के दौरान हुई थी, जब बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने एंजलो मैथ्यू जो को टाइम आउट नियम के तहत बिना कोई गेंद खेले ही पवेलियन वापस जाने के लिए मजबूर कर दिया था। इस कारण काफी देर तक मैदान पर अंपायर और खिलाड़ियों के बीच बहस भी हुई थी, लेकिन नियम के अनुसार मैथ्यूज को आउट दे दिया गया।

पूरे मामले शाकिब ने क्या कहा?

श्रीलंका को 3 विकेट से हारने के बाद बांग्लादेशी कप्तान शाकिब अल हसन प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए आए। इसस दौरान शाकिब से जब टाइम आउट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'मुझे एक फील्डर ने बताया कि अगर मैं अपील करता हूं तो मैथ्यूज आउट हो जाएगा और मैंने अपील की। मैं नहीं जानता यह सही है या फिर गलत लेकिन अगर यह नियम के तहत है तो भी फिर मैंने कुछ गलत नहीं किया।

श्रीलंका ने विश्व कप में पहली बार जीता बांग्लादेश

आईसीसी वनडे विश्व कप के इतिहास में बांग्लादेशी टीम श्रीलंका को पहली बार हराने में कामयाब रही। इस मुकाबले में बांग्लादेश के लिए कप्तान शाकिब अल हसन ने दमदार खेल दिखाया। शाकिब ने गेंदबाजी में दो विकेट लेने के साथ बल्लेबाजी में 82 रन भी पाए। इसके अलावा नजमुल हौसेन शांतो ने भी 90 रनों की पारी खेली।

गेंदबाजी में बांग्लादेश के लिए तंजीन हसन शाकिब ने सबसे अधिक तीन विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा शरीफुल इस्लाम ने दो विकेट निकाले जबकि मेदही हसन मिराज के खाते में भी एक विकेट आया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.