मामला गंभीर है! पहले मैच में शतक के बाद यशस्वी जायसवाल को हुआ क्या है? सुनील गावस्कर ने पकड़ी कमजोरी

Updated on 01-08-2025 02:04 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड दौरे पर शतक के साथ धमाकेदार शुरुआत की थी, लेकिन उसके बाद वह अपने लय से भटक गए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ 5वें टेस्ट मैच की पहली पारी में यशस्वी सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए। ऐसे में अब पूर्व दिग्गज सुनील गावस्कर ने यशस्वी की उस कमजोरी को उजागर किया है, जिसे दूर किए बिना उनकी वापसी थोड़ी मुश्किल है। गावस्कर ने यशस्वी जायसवाल के तकनीक पर चिंता जाहिर की है।

सोनी टीवी के ब्रॉडकास्टिंग पैनल में बात करते हुए सुनील गावस्कर ने यशस्वी को लेकर कहा कि पिछले कुछ पारियों से उनके आउट होने का पैटर्न एक जैसा है। जायसवाल राउंड द विकेट से अंदर आती हुई गेंद पर फंस रहे हैं, जिसके कारण वह आउट हो रहे हैं। उन्होंने कहा, 'जायसवाल के खेल में शायद आत्मविश्वास की कमी आ गई है। पहले टेस्ट में शतक बनाने के बाद हमने उसे बिल्कुल भी सहज नहीं देखा है। यही वजह है कि वह अपने फ्रंट फुट को गेंद तक पर्याप्त रूप से आगे नहीं बढ़ा पा रहे हैं।'
शतक से हुई थी सीरीज में यशस्वी की शुरुआत
यशस्वी जायसवाल इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले ही मैच में धमाकेदार शुरुआत की। पहली पारी में 101 और दूसरी पारी में उन्होंने 87 रन बनाए, लेकिन इस मैच के बाद उनका फॉर्म गिर गया। पहले टेस्ट मैच के बाद पांच पारियों में वह सिर्फ एक अर्धशतक लगा पाए। इसके साथ ही राउंड द विकेट से दाएं हाथ के गेंदबाज के खिलाफ वह काफी संघर्ष करते हुए दिखे हैं। यही कारण है कि टीम इंडिया के लिए यह एक चिंता का विषय बन गया है।
वहीं इंग्लैंड के खिलाफ इस सीरीज में अभी तक के उनके प्रदर्शन को देखें देखें तो उन्होंने 9 पारियों में 32.55 की औसत से सिर्फ 293 रन बनाए हैं। किसी बल्लेबाज के लिए विदेशी धरती पर इस आंकड़े को खराब तो नहीं कहा जा सकता है, लेकिन जिस तरह से यशस्वी जायसवाल ने सीरीज में अपनी शुरुआत की थी उससे तुलना करें तो वह निश्चित रूप से कमतर है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
Advt.