बिलाईगढ़ विधायक पर आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला गरमाया, कड़ी कार्रवाई की मांग

Updated on 29-06-2025 10:05 PM

बिलाईगढ़। सोशल मीडिया पर बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राण लहरे को लेकर की गई अशोभनीय टिप्पणी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। कांग्रेस पार्टी और उसके सहयोगी संगठनों ने भाजपा कार्यकर्ता बेदराम जांगड़े के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए जिले के विभिन्न थानों में ज्ञापन सौंपे हैं।

कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला महामंत्री बेदराम जांगड़े ने अपने फेसबुक अकाउंट से विधायक कविता प्राण लहरे के खिलाफ अपमानजनक और अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल किया। इन टिप्पणियों को महिला जनप्रतिनिधि की छवि धूमिल करने और महिला नेतृत्व के प्रति घृणा फैलाने का प्रयास बताया गया है।

जिलेभर में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
विधायक के समर्थन में कांग्रेस कार्यकर्ता और महिला विंग समेत कई संगठन एकजुट होकर थानों में शिकायत दर्ज कराने पहुंचे। उन्होंने बेदराम जांगड़े पर तुरंत एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई नहीं की, तो जिलेभर में विरोध प्रदर्शन और आंदोलन शुरू किया जाएगा।

महिला नेताओं ने जताया आक्रोश

कांग्रेस महिला मोर्चा और अन्य सामाजिक संगठनों ने इस मामले को महिलाओं के सम्मान और लोकतांत्रिक मर्यादाओं से जोड़ते हुए कहा कि सोशल मीडिया का इस तरह दुरुपयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह न सिर्फ एक महिला विधायक का अपमान है, बल्कि पूरे समाज में महिला नेतृत्व के प्रति नफरत और असहिष्णुता फैलाने की कोशिश है।

पुलिस पर दबाव बढ़ा, कार्रवाई की मांग तेज
फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। कांग्रेस ने साफ किया है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वे उग्र आंदोलन की राह पर उतरेंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.