महापौर ने बनवाया अपना आयुष्मान कार्ड

Updated on 22-07-2023 03:22 PM

भिलाई । राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन की महिलाएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, निगम का अमला डोर टू डोर घरों में जाकर हर व्यक्ति का आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य कर रही है।
इसी क्रम में महापौर नीरज पाल ने भी शिविर में आयुष्मान कार्ड बनाने पंजीयन करवाये थे और आज उनका आयुष्मान कार्ड बनकर आया। निगम का अमला जिनका राशन कार्ड एवं आधार कार्ड बना हुआ है उनका आयुष्मान कार्ड तत्काल स्पॉट पर ही बनाने का प्रोसेस किया जा रहा है।

जिनके पास राशन कार्ड एवं आधार कार्ड नहीं है वह भिलाई नगर निगम के गुरुद्वारा द्वारा स्थित नेहरू नगर के जोन कार्यालय, वैशाली नगर पानी टंकी स्थित जोन कार्यालय, मदर टेरेसा नगर चंद्रा मौर्या स्थित जोन कार्यालय, खुर्सीपार डबरा पारा स्थित जोन कार्यालय तथा सेक्टर 6 आत्मानंद स्कूल परिसर में स्थित जोन कार्यालय में संपर्क करके आधार अपडेशन व राशन कार्ड बनवा सकते हैं। आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए निगम के मुख्य कार्यालय में भी संपर्क किया जा सकता है।
यहां यह बताना आवश्यक होगा कि 10 वर्ष पूर्व जिन्होंने आधार कार्ड बनवाया हैं उन्हें अपना आधार कार्ड अपडेशन करवाना अत्यंत अनिवार्य है।

निगम प्रशासन की अपील है कि एपीएल एवं बीपीएल राशन कार्ड धारी जिनका आयुष्मान कार्ड नहीं बना है वह शीघ्र ही अपना आयुष्मान कार्ड बनवा लें। डॉ खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत एपीएल कार्ड धारी को प्रति व्यक्ति 50,000 तथा बीपीएल राशन कार्ड धारी परिवारों को प्रति वर्ष प्रति व्यक्ति 500000 की स्वास्थ्य सहायता का प्रावधान निहित है, जिसका लाभ आयुष्मान कार्ड धारी को ही मिलेगा।
मैनेजर अमन पटले ने जानकारी देते हुए बताया कि भिलाई निगम के द्वारा बीते एक माह में 16000 हजार तथा 26 अप्रैल से अब तक लगे शिविर में 53000 हजार नागरिकों का आयुष्मान कार्ड बनाया जा चुका है तथा छूटे हुए लोगों से डोर टू डोर संपर्क करके उनका आयुष्मान कार्ड बनाने का काम किया जा रहा रहा है।

उल्लेखनीय है कि कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा एवं निगम आयुक्त रोहित व्यास के निर्देश पर भिलाई निगम क्षेत्र हर नागरिक का आयुष्मान कार्ड बनाने को लेकर प्रोत्साहित किया जा रहा है। परिवार का हर सदस्य आयुष्मान कार्ड बनवा सकता है और स्वास्थ्य योजना का लाभ उठा सकता है। निगम की अपील है कि डोर टू डोर जा रही महिलाओं को सहयोग प्रदान करते हुए अपना आयुष्मान कार्ड शीघ्रता से बनवा ले।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
गरियाबंद। लाइवलीहुड कॉलेज गरियाबंद में 10 अगस्त 2026 को Sewing Machine Operator कोर्स में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली विशेष पिछड़ी जनजाति समूह (PVTG) की 19 भुंजिया युवतियों को सिलाई मशीन…
 13 August 2026
रायपुर।छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। नवीन…
 13 August 2026
रायपुर। 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ की समृद्ध आदिवासी लोककला, संस्कृति और परंपराओं के लिए यह गौरव का…
 13 August 2026
दुर्ग। दुर्ग विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में आज आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव शामिल हुए। उन्होंने तिरंगा यात्रा में सहभागी बनकर राष्ट्रभक्ति…
 13 August 2026
दुर्ग। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग तथा पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा बोरी थाना क्षेत्र में कोटपा अधिनियम 2003 के तहत बड़ी चालानी कार्रवाई की गई है। उक्त कार्रवाई कलेक्टर…
 13 August 2026
दुर्ग। खरीफ सीजन 2026 को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय…
 13 August 2026
रायपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुँचाने 211 वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), थनौद, नया रायपुर द्वारा आज, 13 अगस्त को…
 13 August 2026
रायपुर। बस्तर तिरंगा यात्रा के तहत नारायणपुर से शुरू हुई बाइक तिरंगा यात्रा बुधवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में बारसूर पहुंची। बारसूर…
 13 August 2026
भिलाई। छत्तीसगढ़ के पहले और प्रमुख लोकपर्व हरेली तिहार पर भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने अपने परिवार के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हरेली पर्व मनाया। उन्होंने अपने निवास…
Advt.