महापौर ने कलेक्टर को सौंपा मांग पत्र

Updated on 24-10-2024 11:56 AM

दुर्ग । महापौर धीरज बाकलीवाल ने कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा। उन्होंने बताया कि नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत शहर मे विभिन्न स्थानों पर बीएसएनएल एवं शहर के सड़क किनारे व वार्डो के भीतर सीएसपीडीसीएल विद्युत विभाग के बहुत पुराने एवं अनुपयोगी पोल जहां-तहां लगे हुए है, जिसके कारण दुर्घटना हो रही है, व्यर्थ ही आवागमन मे अवरोध तथा अतिक्रमण मे सहायक, पार्किंग एवं सौंदर्याकरण हेतु बाधा बने हुए है। ऐसे खम्भों को हटाया जाना आवश्यक होगा।


उन्होंने कहा सभी अनुपयोगी खम्भों को जांचकर शीघ्र हटाये जाने संबंधित विभाग को निर्धारित समयावधि देकर हटाये जाने निर्देशित करने की चर्चा की। महापौर धीरज बाकलीवाल ने कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी से नगरीय निकाय निर्वाचन 2024 हेतु दुर्ग शहर के सभी मतदान केन्द्रों मे 16.10.24 से 23.10.24 तक नाम जोडऩे का कार्य किया जा रहा है। जिसमें 01 जनवरी 2024 तक जिनकी आयु 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है, केवल उन्हीं युवाओं का नाम जोड़ा जा रहा है। जबकि उसके पश्चात् दस माह और बीत चुका है।


उन्होंने कहा कि वर्तमान आवेदन जमा करने के अंतिम दिनांक तक जिन युवाओं की उम्र 18 वर्ष हो चुकी है उन सभी मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट मे जोड़ा जाना आवश्यक है। जिससे कि वे अपने मताधिकार का सही समय पर उपयोग कर सके। वर्तमान दिनांक तक जिन युवक-युवतियों की उम्र 18 वर्ष हो चुकी है उन सभी युवाओं का नाम मतदाता सूची मे प्राथमिकता से जोड़े जाने का आदेश/निर्देश अपने अधीनस्थ अधिकारी कर्मचारी को शीघ्र प्रदान की बात कही।


इसके अलावा महापौर धीरज बाकलीवाल ने सभापति राजेश यादव, एमआईसी संजय कोहले,दीपक साहू,हमीद खोखर,मनदीप सिंह भाटिया,पार्षद विजेंद्र भारद्वाज,सतीश देवांगन,प्रकाश जोशी,काशीराम रात्रे,मनीष कुमार बघेल के साथ महापौर ने कलेक्टर से फिल्टर प्लांट 42 एमएलडी के सबस्टेशन के इनर पैनल को आउट डोर करने तथा 24 एवं 42एमएलडी फिल्टर प्लांट में आवश्यक सिविल कार्य हेतु डीएमएफ फण्ड से राशि स्वीकृत की पत्र द्वारा मांग की है।


महापौर ने कहा कि रायपुर नाका नगर पालिक निगम 42 एमएलडी फिल्टर प्लांट के सब स्टेशन में नमी आने के कारण लगातार जलप्रदाय बाधित होने से शहर वासियों को परेशानी हो रही है। जिसके स्थाई समाधान हेतु 42 सबस्टेशन को आउट डोर सिस्टम करने हेतु राशि 28.55 लाख /- तथा फिल्टर प्लांट परिसर के ड्रेनेज सिस्टम सबस्टेशन पहुंच मार्ग, सुरक्षा हेतु पुरानी दिवाल के ऊंचाई बढाने तथा अन्य सिविल रिनोवेशन कार्य हेतु राशि क्रमश: 40.42 लाख, कुल योग - 68.97 लाख, राशि डीएमएफ मद से स्वीकृत करने की मांग की गई है। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 October 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के साथ ही मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश में बारिश की एक्टिविटी थमने से अब दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी की हत्या और रेप के मामले में कोर्ट में चार्जशीट पेश की गई। प्रत्यक्ष गवाही के अभाव में पुलिस ने फॉरेंसिक और डिजिटल सबूतों के…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्कूल प्रिंसिपल ने चोरों का गैंग बनाया, फिर कृषि अधिकारी बनकर सर्वे के नाम पर सूने मकानों को टारगेट करते थे। सर्वे करने की बात कहते…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा में रेप के आरोपी का अस्पताल में आराम फरमाते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरोपी पवन महतो मोबाइल पर बात करते और गुटखा खाते नजर…
 12 October 2026
रायपुर में भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच टी-20 सीरीज का रोमांच जल्द शुरू होने वाला है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन स्मृति मंधाना और उनकी…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में टीचर रजनी बरेठ और उसके 12वीं में पढ़ने वाले बेटे सुजल बरेठ की हत्या मामले में लव अफेयर और पैसों के विवाद का एंगल सामने आया…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
Advt.