चार घंटे तक चली बैठक, नहीं निकला कोई नतीजा, ब्रजभूषण शरण सिंह के खिलाफ FIR दर्ज करा सकते हैं पहलवान

Updated on 20-01-2023 07:50 PM
नई दिल्ली: भारतीय कुश्ती महासंघ और पहलवानों के बीच जारी विवाद सुलझने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार देर रात केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और पहलवानों के बीच 4 घंटे तक बैठक चली लेकिन इस बैठक का कोई निष्कर्ष नहीं निकला। अनुराग ठाकुर से बातचीत के बाद बाहर निकले खिलाड़ियों ने मीडिया से कोई बात नहीं की। वहीं पहलवानों ने कहा है कि अगर फेडरेशन को तत्काल भंग नहीं किया गया तो हम ब्रजभूषण शरण सिंह के खिलाफ FIR दर्ज कराएंगे। इनका कहना है कि सरकारी अधिकारियों ने आश्वसान दिया लेकिन कोई हल नहीं निकला है।
चंडीगढ़ का कार्यक्रम छोड़ खिलाड़ियों से मिले अनुराग ठाकुर
खेल मंत्री अनुरग ठाकुर को गुरुवार देर रात पहलवानों से मुलाकात के लिए अपने चंडीगढ़ के अपने कार्यक्रम को कैंसिल करना पड़ा। केंद्रीय मंत्री और पहलवानों के बीच करीब 4 घंटे तक बैठक हुई। हालांकि बैठक का कोई नतीजा नहीं निकला और न ही बैठक से निकलने के बाद खिलाड़ियों ने मीडिया से बात की। इस मुलाकात में पहलवान बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक, विनेश फोगाट और रवि दाहिया शामिल थे। वहीं आज सुबह 8 बजे एक बार फिर पहलवान अनुराग ठाकुर से मुलाकात कर सकते हैं।
पहलवानों की शर्त, 24 घंटे में इस्तीफा दें ब्रजभूषण शरण सिंह
गुरुवा देर रात पहलवानों संग चली बैठक के बाद खेल मंत्रालय ने ब्रजभूषण शरण सिंह को अपने पद से इस्तीफा देने को कहा है। सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी। हालांकि उन्होंने इस्तीफा देने से मना कर दिया है। वहीं विनेश फोगाट का कहना है कि जबतक बीजेपी ब्रजभूषण शरण सिंह को फेडरेशन अध्यक्ष पद से नहीं हटया जाता है तबतक हम दिल्ली के जंतर-मंतर से नहीं हटेंगे। वहीं बजरंग पुनिया ने कहा कि हम ज्यादा इंतजार नहीं करेंगे और FIR दर्ज कराएंगे।
पीटी ऊषा ने भी जताई चिंता
इंडियन ओलंपिक असोसिएशन की अध्यक्ष पीटी ऊषा ने भी इस मामले पर चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले से परेशान और चिंतित हूं। पीटी ऊषा ने कहा कि अध्यक्ष के तौर पर मैं पहलवानों के इस मुद्दे पर और सदस्यों से चर्चा कर रही हूं। IOA का पहला काम ही खिलाड़ियों की भलाई करना है। इसके साथ उन्होंने कहा कि अगर किसी भी एथलीट को कोई भी समस्या है तो वह आगे आकर अपनी समस्याओं पर हमसे चर्चा करें।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
 18 September 2026
निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
 18 September 2026
बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं मिला। वह तीनों मैच में बेंच पर ही बैठे रहे। इस वजह से कई पूर्व खिलाड़ियों…
 18 September 2026
नई दिल्ली: सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तीसरे और अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में अफगानिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दी। बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक ने सिर्फ 30…
 18 September 2026
भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। इस टीम में मोहम्मद शमी की वापसी की उम्मीद लगाई जा रही थी, लेकिन…
 18 September 2026
प्रमोद पाल (गोरखपुर): उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव की रहने वाली 25 साल की सोनाली सिंह आज उन युवाओं के लिए मिसाल बन…
 18 September 2026
निशिन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टर फाइनल में जापान को सिर्फ 57 रनों पर ऑलआउट कर दिया है। टॉस का सिक्का भारत के पक्ष में…
 17 September 2026
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए जब अपनी टीम की घोषणा की तो चयनकर्ताओं की नई रणनीति साफ…
Advt.