मैसेज आया आपने जीता है 5 लाख, फिर हुई ठगी:ठग ने टैक्स के नाम पर बार-बार मांगे रुपए, तब हुआ शक; UP से गिरफ्तार

Updated on 10-12-2022 07:16 PM

रायगढ़ जिले में एक ठग ने महिला के फोन पर बाइक और 5 लाख रुपए जीतने का मैसेज भेजकर ठग लिया। उसने महिला से टैक्स के नाम पर रुपए मांगे और ले भी लिए। मगर बार-बार वह पैसे मांगने लगा, तब महिला को उस पर शक हुआ। जिसके बाद मामले की शिकायत थाने में की गई थी। इसके बाद पुलिस ने अब आरोपी ठग को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

इस मामले में कोतरा रोड इलाके में रहने वाली महिला ने 6 नवंबर 2019 को शिकायत की थी। शिकायत में बताया गया था कि उसके फोन पर मैसेज आया था। उसमें लिखा था कि आपने 5 लाख और एक बाइक जीता है। बाद में एक नंबर से फोन आया। उसने कहा कि आपको ये रकम लेने के लिए टैक्स के नाम पर 26,299 रुपए जमा करने होंगे।

ये जानने के बाद गिफ्ट के लालच में महिला ने पैसे जमा करा दिए। मगर ठग यहीं नहीं रुका। उसके बाद भी उसने फोन किया कि टैक्स के लिए और रुपए मांगे। तब महिला को उस पर शक हुआ। जिसके बाद महिला थाने पहुंची थी। शिकायत में यह भी बताया कि फोन करने वाले शख्स ने अपना नाम अरविंद बताया था।

इसी शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की। काफी जांच और पतासाजी के बाद भी आरोपी का पता नहीं चल रहा था। बाद में यह पता चला कि जिस खाता नंबर से रुपए का लेन-देन किया गया है वह उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के भदरवा निवासी शैलेंद्र कुमार पटेल के नाम पर है। इस पर पुलिस ने मौके पर दबिश दी। लेकिन उस दौरान उसका कुछ पता नहीं चल सका था। मोबाइल नंबर भी बंद था। इस बीच पुलिस को पता चला कि आरोपी अपने घर आया हुआ है। तब पुलिस ने मौके पर दबिश और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
बीजापुर।- भैरमगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत बिरियाभूमि के आश्रित ग्राम जारामोंगिया में जल जीवन मिशन के तहत हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने की दिशा में उल्लेखनीय सफलता मिली है।…
 06 August 2026
जशपुरनगर। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में श्री रामलला दर्शन योजना के तहत श्रद्धालुओं को अयोध्या में प्रभु श्री रामलला  जी का निःशुल्क दर्शन कराया जा रहा है। इसी…
 06 August 2026
जशपुरनगर। कलेक्टर  रोहित व्यास ने सोमवार को साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेकर आश्रम छात्रावास के लिए बनाए गए सभी नोडल अधिकारियों से  निरीक्षण के संबंध में जानकारी ली।उन्होंने कहा…
 06 August 2026
जशपुरनगर। सीईओ जिला पंचायत  अभिषेक कुमार ने विगत दिवस 4 अगस्त को विभिन्न ग्राम पंचायतों का आकस्मिक निरीक्षण किया और विकास कार्यों की जानकारी ली।उन्होंने निरीक्षण के दौरान स्वच्छ भारत…
 06 August 2026
जशपुरनगर। कलेक्टर  रोहित व्यास ने आज  कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में महिला एवं बाल विकास विभाग के  पोषण पुनर्वास केंद्र (छ.त्.ब्) को डिजिटल किए जाने के संबंध में समीक्षा बैठक ली। इस…
 06 August 2026
कोरबा।  जिले के पोड़ी बहार निवासी बी.एससी. माइक्रोबायोलॉजी द्वितीय वर्ष के छात्र  ऋषभ जैन के लिए कॉलेज जाना और दैनिक कार्यों के लिए घर से बाहर निकलना किसी चुनौती से…
 06 August 2026
कोरबा।तेज बारिश, कीचड़ भरे रास्ते और दुर्गम पहाड़ी इलाका... लेकिन इन सबके बीच कलेक्टर  कुणाल दुदावत पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के दूरस्थ ग्राम समेलीभांठा स्थित विशेष पिछड़ी जनजाति बिरहोर बस्ती पहुँचे।…
 06 August 2026
कोरबा। जिले के दूरस्थ एवं वनांचल क्षेत्रों में संचालित निर्माणाधीन परियोजनाओं की जमीनी स्थिति जानने कलेक्टर  कुणाल दुदावत आज पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के विभिन्न स्थानों का मैदानी निरीक्षण किया। उन्होंने…
 06 August 2026
कोरबा।कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लमना का निरीक्षण कर शैक्षणिक व्यवस्था, अधोसंरचना, निर्माणाधीन कार्यों तथा विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं…
Advt.