करोड़पति बनाने वाला शेयर अब कर रहा जेब खाली, एक महीने में 25% लुढ़का, कभी 1 रुपये से कम थी कीमत

Updated on 17-03-2026 01:10 PM
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में पिछले काफी समय से उतार-चढ़ाव आ रहा है। इसका असर कई ऐसे स्टॉक्स पर भी पड़ा है जिन्होंने निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दिया है। इसमें एक शेयर हजूर मल्टी प्रोजेक्ट्स लिमिटेड (Hazoor Multi Projects Ltd) का भी है। यह शेयर निवेशकों को करोड़पति बना चुका है। लेकिन अब इसमें बुरी तरह गिरावट आ रही है। मंगलवार सुबह 10 बजे यह शेयर मामूली तेजी के साथ 26.39 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

करोड़पति बना चुका है यह शेयर

इस शेयर में इस समय बेशक गिरावट आ रही हो, लेकिन यह पूर्व में निवेशकों को करोड़पति बना चुका है। मई 2021 में इस शेयर की कीमत 60 पैसे से कम थी। वहीं सितंबर 2024 में यह शेयर करीब 60 रुपये पर पहुंच गया था। ऐसे में इसमें 3 साल में करीब 10000% तेजी आई। अगर आपने मई 2021 में इसमें एक लाख रुपये का निवेश किया होता तो सितंबर 2024 में उनकी वैल्यू बढ़कर एक करोड़ रुपये हो चुकी होती।

निवेशकों को मिलने लगा झटका

इस तेजी के बाद इस शेयर में गिरावट आनी शुरू हो गई। हालांकि बीच-बीच में कुछ तेजी भी आई, लेकिन वह रफ्तार नहीं मिली जो पहले थी। सितंबर 2024 की कीमत के मुकाबले इसकी वैल्यू अब आधी भी नहीं बची है। वहीं पिछले 6 महीने में यह शेयर 35 फीसदी से ज्यादा लुढ़क गया है। एक महीने में ही इसमें 25 फीसदी गिरावट आ गई है। यानी अब यह शेयर निवेशकों को लगातार नुकसान दे रहा है।

क्या है कंपनी का काम?

हजूर मल्टी प्रोजेक्ट्स लिमिटेड इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर से जुड़ी कंपनी है। इसका मुख्य काम रियल एस्टेट डेवलपमेंट और सड़कें बनाना है। कंपनी के प्रमुख कामों में महाराष्ट्र में बनी 40 किलोमीटर लंबी वाकन पाली-खोपोली सड़क है। साल 2026 की शुरुआत में कंपनी को एनएचएआई से कर्नाटक में एक टोल प्लाजा संचालित करने और हाईवे के रखरखाव के लिए 44.23 करोड़ रुपये का लेटर ऑफ अवार्ड (एलओए) मिला है। बीएसई की वेबसाइट के मुताबिक कंपनी का मार्केट कैप 620.56 करोड़ रुपये है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.