केंद्रीय आयुष मंत्रालय और भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग ने
भोपाल के सर्वपल्ली राधाकृष्णन कालेज आफ आयुर्वेद हास्पिटल एंड रिसर्च
सेंटर के साथ भोपाल के ही 21 आयुष मेडिकल कालेजों को सत्र 2022-23 की
मान्यता प्रदान कर दी है।
सर्वपल्ली के प्राचार्य व आयुष मेडिकल एसोसिएशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता
डॉ. राकेश पांडेय ने बताया कि शासकीय निजी कालेज समेत प्रदेश के 28
आयुर्वेद कालेज, 15 होम्योपैथी और 2 निजी नैचरोपैथी कालेजों को मान्यता
मिली है।