निगम आयुक्त को विधायक ने अपने स्कूटर से घुमाया, बताई क्षेत्र की समस्याएं

Updated on 16-05-2023 09:35 PM

रायपुर । विधायक कुलदीप सिंह जुनेजा अपने सादगी के लिए जाने जाते है धूप गर्मी की बिना परवाह किए अपने क्षेत्र के दौरे में निकल जाते है निगम आयुक्त मयंक चतुर्वेदी जी को उत्तर विधानसभा के विधायक एवम छत्तीसगढ गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह जुनेजा ने अपने स्कूटर में पीछे बैठकर विभिन्न वार्डो का दौरा किया एवम समस्याओं से अवगत कराए।

विधायक एवम निगम आयुक्त ने  देवेंद्र नगर सेक्टर 2 में  मोहल्लेवासी के शिकायत पर 3 महीने से नाली निर्माण कार्य के चलते सड़क खुदाई कर छोड़ दी गई थी जिसका निरीक्षण कर  समयावधि में करने के लिए अधिकारीयो एवम ठेकेदार को निर्देशित किया साथ ही नालियों के उपर अवैध रूप से निर्मित घरों का मुआयना किया एवम कब्जा हटवाने का आदेश दिया।

इसके साथ सड़क से लगी  चैतन्य गार्डन का  पूर्व में क्षेत्र के बहनों द्वारा गार्डन के सौंदर्यीकरण एवम जीर्णोद्धार करने के लिए भेट कर शिकायत की थी जिस पर आज कार्यवाही करते हुए उद्यान के समतलीकरण, जिम उपकरण की मरम्मत कार्य,लाइट की उत्तम व्यवस्था करने के लिए अधिकारियो को निर्देशित किया।गांधीनगर में  नाली निर्माण प्रगति अधीन है जो की निगम नियमावली एवम कार्य अवधि में पूर्ण न करने पर ठेकेदार के कार्य निरस्ती के आदेश दिए एवम नए टेंडर करने के लिए निगम आयुक्त मयंक चतुर्वेदी जी द्वारा अधिकारियो को निर्देशित किया।

विधानसभा क्षेत्र के गांधी नगर स्थित बड़ी नाला में बाउंड्री वॉल न होने से बच्चे,गाय पालतू पशुयो के गिरने की घटना कई बार हो चुकीं है आगे अप्रिय घटनाओं की स्थितियों से बचने बाउंड्री वॉल निर्माण करने एवम खुले  नालियों के ढकने के लिए अधिकारियो को निर्देशित किया एवम मोहल्लेवासियों को पार्षदों के माध्यम से स्वच्ता के प्रति जागरूक करने के लिए अपील करने को कहा बरसात के पहले नालियों को कवर करने के लिए अधिकारियो को निर्देशित किया नालियों को साफ करने के लिए आदेश दिए।

इस अवसर पर पार्षद अमितेश भारद्वाज,पार्षद पुरषोत्तम बेहरा,कमल घृतलहरे,गौतम यादव,अरुण ठाकुर,दीपक सेन,सुशील सोना, निगम अधिकारी राकेश शर्मा जोन आयुक्त,सुशील मोडेस्टेश सहायक अभियंता,रवि प्रसाद साहू उप अभियंता सहित क्षेत्रवासी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
जगदलपुर, दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले के बॉर्डर में स्थित धौड़ाई वन परिक्षेत्र में तेंदुए का शिकार किया गया है। वन विभाग की टीम ने 3 तस्करों को तेंदुए की खाल के…
 11 August 2026
जगदलपुर, जगदलपुर में सोमवार को उत्तर और दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की रणनीतिक बैठक हुई। मीटिंग में बढ़ते बिजली बिल, स्मार्ट मीटर और 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना को…
 11 August 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के ब्लास्ट फर्नेस से 250 टन लोहा चोरी और फ्लू डस्ट के अवैध परिवहन के मामले में पूर्व जीएम हिमांशु भूषण मलिक को हाईकोर्ट से बड़ी…
 11 August 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सोमवार को विवाद के बाद 2 युवकों ने शराब दुकान के सामने दिनदहाड़े भाजपा समर्थित पूर्व जनपद सदस्य के पति की गला रेतकर हत्या कर दी।…
 11 August 2026
रायपुर, रायपुर के संजय नगर इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब 26 साल से रायपुर में रह रहा था और यहां गाड़ी…
 11 August 2026
कोंडागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी की अध्यक्ष्ता एवं उनकी उपस्थिति में अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी एवं मॉनिटरिंग सेल, नेशनल लोक अदालत…
 11 August 2026
कोंडागांव, कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने शुक्रवार को केशकाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम जामगांव में निर्माणाधीन 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपकेंद्र के निर्माण कार्यों की प्रगति…
 11 August 2026
कोंडागांव । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलेभ्र में 'उल्लास महा चौपाल' का आयोजन किया जाएगा। ध्वजारोहण के बाद स्कूलों और ग्राम पंचायतों में होने वाले इस कार्यक्रम के जरिए…
 11 August 2026
कोण्डागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव गायत्री साय के नेतृत्व में …
Advt.