पोस्ट ऑफ द मंथ के विजेता शिक्षकों को विधायक ने किया सम्मानित

Updated on 12-09-2024 12:34 PM

दुर्ग । जिला प्रशासन समग्र शिक्षा परियोजना कार्यालय जिला दुर्ग के सहयोग से संचालित आचार्य विनोबा भावे शिक्षक सहायक कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में पोस्ट ऑफ द मंथ जुलाई और अगस्त माह के जिला स्तर के विजेता शिक्षकों को दुर्ग शहरी विधायक गजेंद्र यादव एवं दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर द्वारा प्रमाणपत्र एवं गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। कलेक्टर  ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में शैक्षणिक उन्नयन के लिए आचार्य विनोबा भावे शिक्षक सहायक कार्यक्रम को संचालित किया जा रहा है। विनोबा ऐप शिक्षकों के लिए उपलब्ध कराया गया एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है। उत्कृष्ट गतिविधियों को क्रियान्वित करने वाले शिक्षकों को पोस्ट ऑफ द मंथ पुरस्कार के लिए चुना जाता है। विनोबा ऐप शिक्षक समुदाय के लिए एक ऐसा मंच है, जहां शिक्षकों के कार्यों की पहचान और सराहना होती है। यहाँ शिक्षक एक दुसरे के साथ कनेक्ट होते है।


 साथ ही विद्यालयीन गतिविधियों को एक दूसरे के साथ साझा करते है। शिक्षकों को प्रेरणा मिलती है। इस में मुख्य रूप से शिक्षा में नवाचार, शिक्षकों के कार्य सरल करने के लिए, शैक्षणिक गतिविधियां सभी से साझा करने के लिए शेयर एंड लर्न तथा शिक्षकों के नवनवीन उपक्रम, टीएलएम और शिक्षकों को शैक्षणिक सहायता तथा मार्गदर्शन मिलने के लिए विनोबा ऐप सहायक है। उत्कृष्ट दुर्ग प्रोग्राम और प्री एन.ए.एस. के तहत उत्कृष्ट कार्य करनेवाले टॉप 3 में आने वाले 15 शालाओं को पुरस्कार दिया गया। साथ ही पोस्ट ऑफ द मंथ के तहत जुलाई और अगस्त माह में जिला लेवल पे 10 शिक्षाकों को सम्मानित किया गया। 


इस अवसर पर सहायक कलेक्टर एम. भार्गव, जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा,  डीएमसी सुरेंद्र पांडे, जिला नोडल अधिकारी पुष्पा पुरुषोत्तम, एपीसी विवेक शर्मा, एडीपीओ जे. मनोहरण, विनोबा टीम से विजय वावगे, जितेंद्र सिंह, हेमंत साहू, जिला समन्वयक प्राची तुमसरे उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 October 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के साथ ही मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश में बारिश की एक्टिविटी थमने से अब दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी की हत्या और रेप के मामले में कोर्ट में चार्जशीट पेश की गई। प्रत्यक्ष गवाही के अभाव में पुलिस ने फॉरेंसिक और डिजिटल सबूतों के…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्कूल प्रिंसिपल ने चोरों का गैंग बनाया, फिर कृषि अधिकारी बनकर सर्वे के नाम पर सूने मकानों को टारगेट करते थे। सर्वे करने की बात कहते…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा में रेप के आरोपी का अस्पताल में आराम फरमाते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरोपी पवन महतो मोबाइल पर बात करते और गुटखा खाते नजर…
 12 October 2026
रायपुर में भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच टी-20 सीरीज का रोमांच जल्द शुरू होने वाला है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन स्मृति मंधाना और उनकी…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में टीचर रजनी बरेठ और उसके 12वीं में पढ़ने वाले बेटे सुजल बरेठ की हत्या मामले में लव अफेयर और पैसों के विवाद का एंगल सामने आया…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
Advt.