आखिरी समय में बदल गया मूड.... सेंसेक्स ने लगाई छलांग

Updated on 10-10-2025 04:52 PM
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में शुक्रवार को तेजी देखने को मिली। दोनों प्रमुख सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स में 328 अंक और निफ्टी में 104 अंक का फायदा दर्ज किया गया। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 328.72 अंक यानी 0.40 फीसदी बढ़कर 82,500.82 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह चढ़कर 82,654.11 पर पहुंच गया था। इसी तरह नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला निफ्टी भी 103.55 अंक यानी 0.41 फीसदी की बढ़त के साथ 25,285.35 अंक पर बंद हुआ।

निवेशकों ने वैश्विक संकेतों और घरेलू आर्थिक वृद्धि की मजबूत बुनियाद पर भरोसा जताया। शुरुआती कारोबार में थोड़ी सुस्ती दिखी, क्योंकि कई निवेशक अपनी पोजीशन को लेकर सतर्क थे।

कमजोर शुरुआत

सेंसेक्‍स गुरुवार को 82,172.10 अंक पर बंद हुआ था। यह 82,075.45 अंक पर कमजोर खुला। शुरू में बाजार में मुनाफावसूली का बोलबोला था। निवेशकों की तेज बिकवाली के झोंके में एक समय यह गोता लगाकर 82,072.93 अंक तक चला गया था। हालांकि, अंतिम कारोबारी घंटों में तेजड़ियों ने वापसी की। इनकी लिवाली के चलते सेंसेक्‍स 82,654.11 अंक के ऊंचे स्‍तर तक जा पहुंचा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.