चेंज हो गया बिसलेरी के मालिक का मूड, अब नहीं बिकेगी कंपनी! जानिए कहां फंसा पेंच

Updated on 01-03-2023 09:26 PM
नई दिल्ली: बीते साल नवंबर में अचानक खबर आई कि बहुचर्चित कंपनी बिसलेरी (Bisleri) बिकने जा रही है। बिसलेरी के मालिक रमेश चौहान (Ramesh Chauhan) ने एक इंटरव्यू में कहा कि उत्तराधिकारी के अभाव में वो इस कंपनी को बेच रहे हैं। इस डील में टाटा (TATA) का नाम सबसे ऊपर चल रहा था। टाटा और बिसलेरी की डील ( Tata-Bisleri Deal) को लेकर बातचीत चल ही रही थी कि अब इसे लेकर बड़ी खबर आ रही है। खबर के मुताबिक टाटा-बिसलेरी के बीच की डील अटक गई है। दोनों कंपनियों के बीच डील के वैल्यूएशन को लेकर बात अटक गई है। बिसलेरी इंटरनेशनल प्राइवेट में हिस्सेदारी खरीदने के लिए टाटा की ओर से प्रबल दावेदारी पश की गई थी, लेकिन अब रिपोर्ट में आ रही है कि इस डील पर फिलहाल ब्रेक लग गया है।

टाटा-बिसलेरी डील अटकी

टाटा समूह बिसलेरी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड में मेजॉरिटी शेयर हासिल करने के लिए इस डील को करना चाहती है। अब इस डील को लेकर जानकारी रखने वाले सूत्रों से खबर आ रही है कि डील की वैल्यूएशन को लेकर बात अटक गई है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक बिसलेरी और टाटा के बीच बातचीत खासी अग्रिम स्थिकि में पहुंच गई थी । दोनों ही कंपनियां ट्रांजैक्शन के स्ट्रक्चर को अंतिम रूप देने के लिए काम कर रहे थे, लेकिन अब ये डील अटकती दिख रही है। दरअसल बिसलेरी के ऑनर्स इस डील के जरिए 1 अरब डॉलर हासिल करना चाहते हैं, लेकिन टाटा की ओर से मिल रही वैल्यूएशन से वो खुश नहीं है। बातचीत एडवांस स्टेज में पहुंचने के बाद अटक गई है।

बिसलेरी के मालिक रमेश चौहान इस डील से 1 अरब डॉलर जुटाना चाह रहे हैं, लेकिन अब बात बनती नहीं दिख रही है। हालांकि सूत्रों का कहना है कि टाटा और बिसलेरी के बीच फिर से नए सिरे से बातचीत शुरू हो सकती है। वहीं इसके लिए दूसरे संभावित दावेदार भी सामने आ सकते हैं। अगर ये डील हो जाती तो बोतलबंद पानी के कारोबार में टाटा की पकड़ और मजबूत हो जाती। टाटा का बोतलबंद पानी के ब्रांड्स में पोर्टफोलियो और स्ट्रॉग हो जाता है। आपको बता दें कि टाटा के पास पहले से हिमायलन नेचुरल मिनिरल वाटर और टाटा वाटर प्लस जैसे ब्रांड्स हैं।

रमेश चौहान बेचना चाहते थे कंपनी

गौरतलब है कि सबसे पहले सिंतबर 2022 में ख़बर आई थी कि बिसलेरी बिकने जा रही है। नवंबर के आसपास खबर आई कि टाटा समूह, बिसलेरी इंटरनेशनल में हिस्सेदारी खरीदने जा रही है। खबर आई कि 7000 करोड़ रुपये में यह डील हो रही है। बिसलेरी की कमान टाटा की टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (Tata Consumer Products Limited) को मिल जाएगी। रमेश चौहान ने कहा था कि उनकी बेटी जयंती चौहान इस कारोबार में खासी रुचि नहीं रखती है, इसलिए वो इस कंपनी को बेचना चाहते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.