बदला मौसम का मिजाज, अब सर्दी ने भी दी दस्तक

Updated on 03-11-2024 12:43 PM

रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम का मिजाज बदल चुका है। दीपावली के साथ सर्दी में भी दस्तक दे दी है। रात के तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस गिरावट के साथ पर 20 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। सुबह हल्का कोहरा भी नजर आया।


मौसम वेधशाला के मौसम विज्ञानी डॉ. एचपी चंद्रा के मुताबिक प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से नमी का आगमन हो रहा है, जिसके कारण प्रदेश के एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ पड़ने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है । वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः दक्षिण छत्तीसगढ रहने की सम्भावना है। यानी साफ है कि बिलासपुर संभाग में वर्षा की कोई संभावना फिलहाल नहीं है।


मौसम विशेषज्ञ अब्दुल सिराज खान का कहना है कि बंगाल की खाड़ी से अभी भी पर्याप्त मात्रा में नमी आ रही है। जिस वजह से रात के तापमान में गिरावट आई है वही दिन का तापमान भी 30 डिग्री सेल्सियस के ऊपर है। दिन और रात के तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस का अंतर होने से स्वास्थ्य पर भी इसका असर देखने को मिल सकता है। ऐसे में बदलते मौसम में छोटे बच्चों और बुजुर्गों की सेहत को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है।


सर्दी का मौसम स्वास्थ्य की दृष्टि से काफी लाभदायक भी होता है। यही कारण है कि ठंड बढ़ने के साथ खेल मैदाने में खिलाड़ियों की संख्या भी बढ़ने लगी है। दिवाली के बाद अब लोग टहलने भी निकलने लगे हैं। शनिवार की सुबह कई खेल मैदान में लोग टहलते नजर आए।


अच्छी लगेगी अब सुबह की धूप


मौसम विज्ञानों का यह भी कहना है कि आने वाले दिनों में सर्दी और बढ़ेगी। सुबह की धूप अच्छी लगने लगेगी। सूर्य की किरणों से आस की बूंदे चमकने लगेगी। सभी को यह मौसम खूब भाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.