सुबह वाली ट्रेन शाम को पहुंच रही, कोहरे ने बेहाल कर दिया रेलवे का हाल

Updated on 09-01-2023 08:10 PM
नई दिल्ली: बढ़ती ठंड और घने कोहरे ने रेलवे की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। रेलवे की कई ट्रेनें कैंसिल कर दी गई है। वहीं कोहरे की वजह से विजिबिलिटी कम होने के कारण कई ट्रेनें प्रभावित हैं। राजधानी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें घंटों की देरी से चल रही हैं। घने कोहरे के कारण विमान सेवाएं प्रभावित है। रेलवे ने आज भी अपनी कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है। अगर आप भी आज ट्रेन से सफर कर रहे हैं तो घर से निकलने से पहले अपने ट्रेन की स्थिति रेलवे की पूछताछ संख्या पर जरूर चेक कर लें। रेलवे की ओर से ट्वीट करके भी इसकी जानकारी साझा की जा रही है। कोहरे के कारण रेलवे का हाल ऐसा है कि रीवा से दिल्ली आने वाली ट्रेन 12 से 13 घंटे की देरी से चल रही है। जो ट्रेनें सुबह आनी थी, वो शाम पहुंच रही है।

कोहरे ने थामी रेलवे की रफ्तार

घने कोहरे ने रेलवे की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। रेलवे की ओर से साझा की गई जानकारी के मुताबिक ट्रेन संख्या 12423 डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 2 घंटे की देरी से चल रही है। वहीं दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल ट्रेन साढ़े 4 घंटे की देरी से चल रही है। पुरी से नई दिल्ली आने वाली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस भी साढ़े 4 घंटे की देरी से चल रही है। ट्रेन संख्या 12397 गया-नई दिल्ली महाबोधी एक्सप्रेस ट्रेन अपने तय समय से साढ़े 4 घंटे की देरी से चल रही है। इसके अलावा मालदा टाउन-दिल्ली एक्सप्रेस 2 घंटे की देरी से तल रही है।


आज कई घंटों की देरी से चल रही हैं ये ट्रेनें

ट्रेन संख्या 12565 दरभंगा-नई दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस अपने तय समय से ढ़ाई घंटे की देरी से चल रही है। हावड़ा-पूर्वा एक्सप्रेस अपने तय समय से साढ़े 4 घंटे की देरी से चल रही है। 12451 कानपुर सेंट्रल-नई दिल्ली श्रमशक्ति एक्सप्रेस अपने तय समय से 2 घंटे की देरी से चल रही है। इसके अलावा 15568 कामख्या-दिल्ली ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस 5 घंटे की देरी से चल रही है। वहीं 12393 राजेंद्र नगर-नई दिल्ली संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस अपने तय समय से 3 घंटे की देरी से चल रही है। आज करीब 29 ट्रेनों की पहली लिस्ट जारी की गई है, जो अपने तय समय से कई घंटों की देरी से चल रही है।


ट्रेनों की रफ्तार पर लगा ब्रेक

रविवार को घने कोहने के कारण 320 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया। इसमें से 280 ट्रेनों को पूरी तरह कैंसिल कर दिया गया है तो वहीं 40 ट्रेनों को आंशिक तौर पर कैंसिल किया गया , जबकि 31 ट्रेनों को रिशेड्यूल कर दिया गया है। अगर आपने भी आने वाले दिनों में ट्रेनों से सफर कर रहे हैं तो घर से निकलने से पहले आप ट्रेनों की स्थिति जरूर चेक कर लें। अगर आपकी ट्रेन कैंसिल कर दी जाती है या रूट डायवर्ट किया जाता है तो आप रिफंड ले सकते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.