दरक रहा अडानी की दौलत का पहाड़, चंद घंटों में स्वाहा हुए

Updated on 22-02-2023 07:48 PM
नई दिल्ली: अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंजनबर्ग (Hindenburg) की रिपोर्ट ने ऐसी खलबली मचाई कि अडानी (Adani) उठ नहीं पा रहे हैं। इस रिपोर्ट के कारण अडानी ग्रुप की मुश्किलें जो शुरू हुई, अब तक वो खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। 22 फरवरी को भी गौतम अडानी के अधिकांश शेयर दवाब में देखने को मिल रहे हैं। अडानी की ओर से कोशिशें हो रही है निवेशकों का भरोसा जीतने की, लेकिन वो नाकाम हो रहे हैं। निवेशकों का भरोसा जीतने के लिए अडानी पोर्ट्स ने 1500 करोड़ रुपये का कर्ज चुकाया है। गिरवी रखे शेयर भी छुड़ाए, लोन की प्रीपेमेंट की बात भी कही, लेकिन कुछ फायदा नहीं होता दिख रहा है। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद से अडानी समूह के शेयरों का कंबाइंड मार्केट कैप में 13500 करोड़ डॉलर से अधिक गिर गया है। खुद गौतम अडानी की दौलत लगातार गिरती जा रही है।

अडानी की दौलत स्वाहा

अडानी के शेयरों में गिरावट का असर है कि बाजार खुलते ही गौतम अडानी की संपत्ति गिरने लगी। चंद घंटों में ही गौतम अडानी ने 5.5 अरब डॉलर यानी 4,55,46,32,50,000 रुपये गंवा दिए। गौतम अडानी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। पिछले 27 दिनों में अडानी ने आधे से अधिक दौलत गिरा दी है। कभी दुनिया के दूसरे सबसे अमीर उद्योगपति रहे गौतम अडानी की दौलत गिरकर 44.1 अरब डॉलर पर पहुंच गई है। फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर लिस्ट में गौतम अडानी दूसरे नंबर से गिरकर 26वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

जितना अडानी के गंवाया, उतने में पाकिस्तान का हो जाता उद्धार

अडानी ने पिछले 27 दिनों में जितना गंवाया, उतने में पाकिस्तान अपने आधे कर्ज से उबर सकता है। पाकिस्तान पर कुल बाहरी कर्ज 121.75 अरब डॉलर है। वहीं 24 जनवरी से लेकर 20 फरवरी तक अडानी की दौलत 77.3 अरब डॉलर घट गई है। अडानी समूह के शेयरों में लगातार बिकवाली हावी है। अडानी समूह का मार्केट कैप 100 अरब डॉलर तक गिर गया है।

शेयरों का आज भी 'कत्लेआम'22 फरवरी को भी अडानी के शेयरों की पिटाई जारी रही है। बाजार खुलते ही अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) के य़ेर 7 फीसदी तक गिर गए। अडानी के सभी 10 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई है। अडानी पावर, अडानी ट्रांसमिशन, अडानी ग्रीन एनर्डी, अडानी टोटल गैस, अडानी विल्मर में 5-5 फीसदी तक की गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं एनडीटीवी के शेयर 4 फीसदी से अधिक गिर चुके हैं। एसीसी सीमेंट 1.5 फीसदी गिर चुका है। अंबुजा सीमेंट 2 फीसदी गिर चुका है। अडानी पोर्ट्स 2 फीसदी नीचे गिर चुका है। कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 100 अरब डॉलर से अधिक गिरकर 8,20,915 करोड़ रुपये पर पहुंच चुका है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.