स्वामित्व योजना में जमीन की निश्शुल्क रजिस्ट्री कराएगी MP सरकार, कैबिनेट की बैठक में होगा निर्णय

Updated on 02-06-2026 03:59 PM

भोपाल। प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में आबादी की भूमि का मालिकाना हक रहवासियों को स्वामित्व योजना के माध्यम से दिया जाएगा। रजिस्ट्री का वित्तीय भार सरकार स्वयं उठाएगी। रजिस्ट्री निश्शुल्क कराई जाएगी। इसमें प्रयास होगा कि रजिस्ट्री महिला के नाम पर हो।

प्रदेश में लगभग 46 लाख रहवासियों को इसका लाभ मिलेगा, जिस पर सरकार लगभग तीन हजार करोड़ रुपये व्यय करेगी। इस योजना पर अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को होने वाली कैबिनेट की बैठक में लिया जाएगा। सरकार ने बजट सत्र में आबादी भूमि का मालिकाना हक रहवासियों के पक्ष में करने के लिए रजिस्ट्री निश्शुल्क कराने की घोषणा की थी। इसके लिए वित्तीय प्रविधान भी रखा गया है

पीएम मोदी हो सकते हैं कार्यक्रम में शामिल

इस योजना को मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाली योजनाओं में रखा गया है। पिछले दिनों इसकी तैयारियों की समीक्षा भी की गई थी। सूत्रों का कहना है कि रजिस्ट्री होने के बाद एक बड़ा कार्यक्रम किया जाएगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों प्रमाण पत्र दिलवाए जाएंगे। कैबिनेट की बैठक में इसके अलावा विभिन्न योजनाओं की निरंतरता को लेकर निर्णय लिया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भोपाल। परी बाजार, ईदगाह हिल्स स्थित दिव्यांग व विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के शासकीय विद्यालय का जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुनीत अग्रवाल ने…
 19 September 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अतिथि विद्वानों के आंदोलन ने अब राजनीतिक मोड़ ले लिया है। अतिथि विद्वानों ने ‘विद्वान जनता पार्टी’ (VJP) बनाने का ऐलान किया है। उनका कहना है कि…
 19 September 2026
भोपाल, मप्र में वर्ग-2 और वर्ग-3 शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन आज 30वें दिन पहुंच गया। यानी डीपीआई के सामने शिक्षक अभ्यर्थियों के संघर्ष…
 19 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश वन विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं। शासन द्वारा जारी आदेश के तहत 47 वन…
 19 September 2026
भोपाल । रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में खान-पान की गुणवत्ता जांचने के लिए नियमित कार्रवाई के दावे किए जाते हैं, लेकिन शुक्रवार की कार्रवाई ने निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े…
 19 September 2026
भोपाल। स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीणों को उनकी आबादी भूमि का मालिकाना हक देने की प्रक्रिया पर पटवारियों के विरोध के कारण रजिस्ट्री का काम दूसरे दिन भी शुरू नहीं…
 19 September 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के 12वीं पास 7,400 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को शनिवार को स्कूटर प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव शासकीय हायर सेकंडरी स्कूलों में कक्षा…
 19 September 2026
भोपाल। तीन महीने की सुस्ती के बाद गणेशोत्सव के शुभ मुहूर्त में राजधानी के प्रॉपर्टी बाजार में रौनक लौट आई है। पिछले पांच दिनों में जमीन, मकान, प्लाट और फ्लैट…
 19 September 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री निवास से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित नादिर कॉलोनी में रात के समय सुरक्षा गार्ड पर पिस्टल तानकर धमकाने का मामला सामने आया है। 17-18 सितंबर…
Advt.